Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में भू- रैयतों की समस्याओं के समाधान के लिये शिविर का आयोजन

Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ के मकइयाटांड़ रेलवे कैंप परिसर में शुक्रवार को अंचलाधिकारी आफताब आलम की अध्यक्षता में एक शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में रेलवे लाइन में अधिग्रहण किये गये भू-रैयतो को मुआवजा के लिए कागजात सत्यापन का कार्य किया गया. अंचलाधिकारी ने बताया कि टोरी- शिवपुर रेल लाइन तहत हेममुर, जोगियाड़ीह, सेमरसोत व चितरपुर ग्राम के दर्जनों भू- रैयतों की जमीन रेलवे द्वारा अधिग्रहण किया गया है. भू- रैयतों को मुआवजा, कागजात की सत्यापन व समझौता को लेकर शिविर का आयोजन किया गया. एक दर्जन से अधिक भू- रैयतो ने इसमे भाग लिया. उनके कागजातों की जांच की. भाइयों व परिवार वालों से समझौता कर शपथ पत्र कार्यालय में जमा करने को कहा गया, ताकि समय पर भूमि का मुआवजा दिया जा सके. मौके पर अंचल निरीक्षक मुनेश्वर गंझू व हल्का कर्मचारी नंददेव राम के अलावा कई भू- रैयत मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-hotel-culture-will-be-banned-in-bar-association-elections-election-committee/">धनबाद:

बार एसोसिएशन चुनाव में होटल कल्चर पर लगेगी रोक : चुनाव समिति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही