Search

 
 
 

पलामू आयुक्‍त कार्यालय परिसर में लगा कैंप, वोटर कार्ड को आधार से लिंक कराने पहुंचे मतदाता

 
Medininagar : आधार कार्ड को वोटर कार्ड से जोड़ने को लेकर गुरुवार को आयुक्त कार्यालय परिसर पलामू में कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में आयुक्त कार्यालय के कर्मियों सहित अन्य लोगों से आधार नंबर, एपिक नंबर एवं मोबाइल नंबर लिया गया. कैंप में प्रतिनियुक्त प्राथमिक विद्यालय मोर्या नगर सुदना के सहायक अध्यापक लव कुमार पांडेय एवं राजकीय बुनियादी विद्यालय पोलपोल के सहायक शिक्षक राम उपेंद्र पांडेय ने सभी का आधार नंबर, एपिक नंबर एवं मोबाइल नंबर लेकर उसे लिंक क‍िया. 76-डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सदर एसडीओ राजेश कुमार साह ने कैंप का जायजा लिया और वहां प्रतिनियुक्ति कर्मियों से कैंप में हो रहे कार्यों की जानकारी ली. कैंप में 40 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 30 से अधिक मतदाताओं को आधार लिंक करने की कार्रवाई की गयी, बाकी अन्य मतदाताओं का लिंक पूर्व में किया जा चुका था. एसडीओ ने बताया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त पलामू के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाया जा रहा है. सदर अनुमंडल क्षेत्र के लिए तिथि एवं समय का भी निर्धारण किया गया है. कैंप में प्रतिनियुक्त कर्मी आधार नंबर, एपिक नंबर, मोबाइल नंबर संबंधित भरे विवरणी प्रपत्र 6B प्राप्त कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें- BIG">https://lagatar.in/big-breaking-power-broker-prem-prakash-has-been-remanded-by-ed-for-6-days-ed-court-approves/">BIG

BREAKING : पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश को ED ने लिया 6 दिनों की रिमांड पर, ED कोर्ट ने दी मंजूरी
एसडीओ ने बताया कि 26 अगस्त को समाहरणालय भवन, पलामू के ब्लॉक-ए के प्रवेश द्वार के समीप  कैंप लगाया जाएगा. वहीं 27 अगस्त को समाहरणालय भवन, पलामू के ब्लॉक-बी (पुलिस अधीक्षक कार्यालय) के प्रवेश द्वार के समीप एवं 29 अगस्त को समाहरणालय भवन ब्लॉक-सी के प्रवेश द्वार के समीप तथा 30 अगस्त को अनुमंडल कार्यालय, सदर मेदिनीनगर परिसर में कैंप का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य मतदाता का अपने आधार कार्ड को वोटर कार्ड से जोड़वा सकें. इसे भी पढ़ें- गिरफ्तार">https://lagatar.in/arrested-thieves-revealed-35-bikes-sold-in-madhuban-this-leads-to-illegal-coal-transportation/">गिरफ्तार

चोरों का खुलासा, 35 बाइक मधुबन में बेचा, इसी से होती है अवैध कोयले की ढुलाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही