Search

भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं रूकेगा अभियान, सारे भ्रष्टाचारी जाएंगे जेल : प्रतुल शाहदेव

ईडी के खिलाफ झारखंड में भी रची जा रही साजिश

Ranchi : झारखंड और पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार की जांच कर रहे ईडी के अफसरों के खिलाफ लगातार साजिश हो रही है. पश्चिम बंगाल में तो 48 घंटे के भीतर दूसरी बार ईडी की टीम पर हमला हुआ. यूपीए के 10 वर्षों के शासनकाल में ईडी ने सिर्फ ₹5000 करोड़ के अवैध संपत्ति और कैश की रिकवरी की थी. जबकि यह रिकवरी एनडीए के शासनकाल के साढ़े 9 वर्षों में बढ़ कर ₹1,25,000 करोड़ से ज्यादा की हो गई है. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कही. प्रतुल ने कहा कि झारखंड में भी ईडी के अफसरों पर जेल के भीतर बंद सत्ता के करीब रहे दलालों ने नक्सलियों से हमला कराने और हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश रची थी. लेकिन इन चीजों से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान विचलित नहीं होने वाला है. सारे भ्रष्टाचारी जेल के भीतर ही दिखेंगे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-59-officers-did-surprise-inspection-of-jharkhand-schools-irregularities-detected/">रांचीः

59 अफसरों ने किया झारखंड के स्कूलों का औचक निरीक्षण, पकड़ी गड़बड़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp