Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही में शराब के खिलाफ अभियान, नष्ट की गईं भट्ठियां

Barhi : इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार के नेतृत्व में बरही की कोखुआकला और विजैया पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी की गई. इस दौरान अवैध रूप से जंगलों में चल रही शराब भट्ठियां और जावा महुआ को नष्ट किया गया. कोल्हुआकला के बेला, तिलैया और विजैया के गुड़ियों विजैया में छापेमारी की गई. इस दौरान जावा महुआ सहित शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए. छापेमारी में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी. छापेमारी अभियान में पुलिस के सशस्त्र बल तैनात थे. उन्होंने बताया कि यह छापामारी अभियान फिलहाल जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें : बिजली">https://lagatar.in/jbvnl-director-himself-in-raid-against-power-theft/">बिजली

चोरी के खिलाफ रेड में खुद उतरे जेबीवीएनएल निदेशक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही