Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में रोंग रूट के खिलाफ अभियान फेल

Advertisement
Advertisement

वाहन चालकों में नहीं दिखा खौफ, गलत दिशा में दिन भर होती रही आवाजाही

Dhanbad: ये भाई जरा देख के चलो, आगे ही नहीं पीछे भी, 60 के दशक में बनी फिल्म मेरा नाम जोकर का यह गाना धनबाद के वाहन चालकों पर फिट बैठता है. चालक हर दिन ट्रैफिक रूल तोड़ते हैं और पुलिस हाथ मलती रह जाती है. सोमवार 11 सितंबर को भी शहर में यही स्थिति रही. डीसी के आदेश के बाद सड़क पर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू हुआ, लेकिन सिर्फ खानापूर्ति हुई. बड़े स्तर पर किसी भी रूट पर कार्रवाई नहीं हुई. दो चार लोगों से फाइन लेकर ट्रैफिक के जवान  आराम फरमाते नजर आए. रणधीर वर्मा चौक, गांधी चौक, सिंफर गेट, मेमको मोड़, रंगाटाड, बैंक मोड़ बिरसा चौक, जेपी चौक, धनसार चौक आदि स्थानों पर दिनभर वाहन चालक गलत दिशा में आते जाते रहे. यानी जिला प्रशासन का डर ज्यादातर लोगों में नहीं दिखा. टोकने पर कुछ लोग ये भी कहते मिले, देख कर नहीं चल सकते का. ज्ञात हो कि पिछले पिछले सप्ताह सड़क सुरक्षा को लेकर टाउन हॉल में डीसी की अध्यक्षता बैठक हुई थी, जिसमें 11 से 15 सितंबर तक रोंग रूट के खिलाफ जिले में अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था. हालांकि पहले दिन ही अभियान का नतीजा बेअसर रहा. इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि आज पूरे जिले में अभियान चला है. गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई है. पूरी रिपोर्ट अभी नहीं आई है, आने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही