Search

 
 
 

हजारीबाग में शुरू हुआ अभियान, अब जिले को धूम्रपान मुक्त बनाने की मुहिम

 
Hazaribag : हजारीबाग के समाहरणालय सभागार में सोमवार को डीसी नैंसी सहाय की अध्यक्षता में जिला तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक हुई. इस दौरान धूम्रपान मुक्त घोषणा समारोह का आयोजन किया गया.   समारोह में डीसी सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों ने धूम्रपान मुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किया. डीसी ने हजारीबाग शहर को धूम्रपान मुक्त बनाए रखने की अपील की.   तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार की तकनीकी सहयोगी संस्था सोशियो इकोनॉमिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी (सीड्स) के कार्यपालक निदेशक दीपक मिश्रा ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया कि राज्य सरकार की ओर से सभी 24 जिलो में अभियान चलाया जा रहा है.   राज्य के पांच जिले रांची, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, रामगढ एवं खूंटी तथा जमशेदपुर  शहर को धूम्रपान मुक्त जिला घोषित किया जा चुका है.   डीसी ने समस्त जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि धूम्रपान मुक्त शहर के बाद अब संपूर्ण जिले को धूम्रपान मुक्त बनाते हुए तंबाकू मुक्त जिला बनाने की मुहिम शुरू करनी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही