Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीसी के निर्देश पर चला अभियान, 6 अयोग्य राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 474 401 रुपए समेत रामगढ़ की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : रामगढ़ डीसी चंदन कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रीना कुजूर ने मंगलवार को अयोग्य राशन कार्डधारियों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया. जांच अभियान के दौरान कार्डधारी तुलसी महतो, वासुदेव महतो, प्रमिला सिंह, कुसुम सिंह, कमला देवी एवं बेबी राय राशन कार्ड अहर्ता के अनुरूप अयोग्य पाए गए. जिसके बाद सभी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अबतक उठाये गये राशन के बाजार दर पर 12% ब्याज के साथ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है. डीसी के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा चलाए गए जांच अभियान के दौरान उपरोक्त कुल 6 लोगों से कुल 50 हज़ार 829 रुपए ब्याज राशि सहित 4 लाख 74 हज़ार 401 रुपए वसूली जाएगी. बता दें कि पूर्व में ही डीसी ने अपील की थी कि अयोग्य राशन कार्डधारक अपना राशन कार्ड स्वत: ही सरेंडर कर दें, परंतु अपील के पश्चात कुछ एक के द्वारा ही राशन कार्ड सरेंडर किया गया. जिसके बाद डीसी ने अयोग्य राशन कार्ड धाराकों के विरुद्ध जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. इस तरह के जांच अभियान भविष्य में निरंतर चलते रहेंगे, जिसके तहत जन वितरण प्रणाली के साथ-साथ लाभुकों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा एवं दोषी पाए जाने पर 12% ब्याज सहित जुर्माना राशि वसूली जाएगी.

डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/8-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : बुधवार को डीसी चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक की गई. बैठक के दौरान डीसी ने मांडू के पुंडी, हेसगड़ा एवं बोंगाहरा में पुंडी ओपन कास्ट परियोजना का विस्तारीकरण, बड़काचुम्बा हेसापोड़ा, राकुवा एवं लिपिया में भारतमाला परियोजना अंतर्गत वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण के तहत एफआरए एनओसी संबंधित दो मामलों एवं बरलांगा-कसमार सड़क निर्माण के संबंध में वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता, सहित समिति के अन्य सदस्यों के साथ चर्चा करने के उपरांत महत्वपूर्ण निर्णय लिए. बैठक के दौरान जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या-8 जयराम बेदिया, जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या-13 सरस्वती कुमारी, जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या-15 रेखा कुमारी, एसएमपीओ विक्रम सोनी सहित अन्य उपस्थित थे.

बाल विवाह समाज के लिए एक अभिशाप : डीसी 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/9-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : बुधवार को डीसी चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डीसी, डीडीसी, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं जिले के वरीय अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. कार्यक्रम के दौरान डीसी चंदन कुमार ने बाल विवाह को एक अभिशाप बताया. डीसी ने कहा कि बाल विवाह होने से बच्चियों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाता है. बच्चियां अच्छी शिक्षा से वंचित रह जाती हैं, जिसके कारण वह अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाती. साथ ही बाल विवाह का असर उनके ही नहीं बल्कि उनके बच्चों पर भी होता है. उनसे होने वाले बच्चे भी कमजोर जन्म लेते हैं. डीसी ने बाल विवाह को रोकने के लिए उपस्थित अधिकारियों सहित बच्चियों से अपील की. डीसी ने कहा कि कहीं भी अगर बाल विवाह हो रहा हो तो जिला प्रशासन को या संबंधित थाना को तुरंत सूचित करें. डीसी ने सभी अभिभावकों से 18 से कम उम्र वाली बच्चियों की शादी न करने की अपील की. कहा कि 18 से कम उम्र वाले बच्चियों का विवाह करवाते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह के विरुद्ध चल रहे अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में सफल छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित भी किया गया. निबंध लेखन प्रतियोगिता में जेएम डिवाइन आदर्श विद्यालय, छतरमांडू से नूपुर रानी कक्षा 08 प्रथम स्थान, विद्या कुमारी कक्षा 08 द्वितीय स्थान, रानी कुमारी कक्षा 08 तृतीय स्थान एवं बाल विवाह स्लोगन प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की पूजा कुमारी कक्षा 12 प्रथम स्थान, ईशा कुमारी कक्षा 10 द्वितीय स्थान, ऋतु कुमारी कक्षा 12 तृतीय स्थान पर रहीं. वही ओंकार हाई स्कूल मुरामकला में आयोजित बाल विवाह स्लोगन प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी कक्षा 10 प्रथम स्थान, मुस्कान परवीन कक्षा 09 द्वितीय स्थान एवं काजल कुमारी कक्षा 10 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-hazaribagh-jail-superintendent-entangled-in-his-own-letter/">हजारीबाग

: अपने ही पत्र में उलझे हजारीबाग जेल अधीक्षक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही