Search

 
 
 

साइबर क्राइम पर रोक के लिए अभियान जारी,गृह मंत्रालय की टीम आएगी झारखंड

 
Ranchi: राज्य में बढ़ते साइबर अपराध को लेकर गृह मंत्रालय भारत सरकार और अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड (सीआईडी) ने गंभीरता से लिया है. गृह मंत्रालय और सीआईडी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत साइबर क्राइम पर रोक लगाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है.जिसको लेकर 17 जून को गृह मंत्रालय की टीम झारखंड आ रही है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/hearing-on-pil-seeking-nia-probe-into-ranchi-violence-on-friday-high-court-urges-early-hearing/">रांची

हिंसा की NIA जांच की मांग से जुड़ी PIL पर शुक्रवार को सुनवाई, हाईकोर्ट ने जल्द सुनवाई का आग्रह किया स्वीकार

14 से 17 जून तक चलेगा अभियान

साइबर क्राइम को लेकर 14 से 17 जून तक ये अभियान चलेगा. इस अभियान की शुरुआत 14 जून को जमशेदपुर से हुई है. 15 जून को हजारीबाग और गिरिडीह,16 जून को जामताड़ा और 17 जून को देवघर में इस अभियान का समापन होगा, इसे लेकर गृह मंत्रालय की टीम देवघर आने वाली है.

लोगों को जागरूक करने का किया जा रहा है प्रयास

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत साइबर क्राइम पर रोक के लिए जागरूकता अभियान जारी है. इससे संबंधित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. जिनमें नुक्कड़ नाटक, रन फॉर साइबर क्राइम,साइबर क्राइम को रोकने के लिए ई बुकलेट का लॉन्चिंग शामिल है. इसे भी पढ़ें –जैप">https://lagatar.in/police-vehicles-vandalized-in-jap-campus-commandant-took-stock/">जैप

परिसर में पुलिस वाहनों के साथ तोड़फोड़, कमांडेंट ने लिया जायजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही