Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरहोर बच्चों को शिक्षित करने की मुहिम, स्कूल में नामांकन के लिए पांच बच्चे चिह्नित

Chouparan : चौपारण में आदिम जनजाति बिरहोर बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मुहिम शुरू की गई है. इसके लिए शिक्षा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. यह पहल आदर्श फाउंडेशन की टीम कर रही है. हर बिरहोर कॉलोनियों में ग्राम स्तरीय बैठक कर ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए नामांकन योग्य बच्चों को चिह्नित किया जा रहा है. नए सत्र में चिह्नित किए गए बच्चों का नामांकन ग्राम पंचायत एवं स्कूल प्रबंधन समिति की मौजूदगी में पोषक क्षेत्र स्थित विद्यालय में कराया जाएगा. उसी क्रम में चौपारण प्रखंड स्थित चोरदाहा पंचायत की बिरहोर कॉलोनी जमुनियातरी में बैठक के बाद डोर-टू-डोर सर्वे किया गया. विद्यालय में नामांकन योग्य कुल पांच बच्चों को चिह्नित किया गया है. इसे भी पढ़ें : बदल">https://lagatar.in/twitters-logo-changed-now-doge-is-visible-in-place-of-blue-bird/">बदल

गया Twitter का Logo, अब नीली चिड़िया की जगह दिखने लगा DOGE

सम्मानित कर बच्चों का बढ़ाया गया हौसला

शिक्षा जागरुकता अभियान के दौरान नियमित विद्यालय जाने वाले होनहार विद्यार्थी फूल कुमारी, शिवशक्ति कुमारी, सुनैना कुमारी, अंजली कुमारी, सुनील बिरहोर एवं संजय बिरहोर को माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया, ताकि उनका हौसला बढ़े.

बिरहोर बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सबकी नैतिक जिम्मेवारी : सचिव

आदर्श फाउंडेशन के सचिव सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आदिम जनजाति बिरहोर परिवार के हर व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में जोड़ना हम सभी की नैतिक जवाबदेही है. आधार कार्ड, बैंक एकाउंट, पेंशन और बिरसा आवास योजना से नाम जोड़ने के साथ-साथ उनके बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है. इस संकल्प को पूरा करने में आदर्श फाउंडेशन को स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन हजारीबाग एवं मीडिया के साथियों का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है. शिक्षा जागरुकता अभियान में मुख्य रूप से पप्पू बिरहोर, बुधन बिरहोर, किशन बिरहोर, कल्पना कुमारी, सुशीला कुमारी, संगीता देवी, गुड़िया कुमारी, शनिचरी देवी सहित गांव के बच्चे एवं आदर्श फाउंडेशन के राहुल कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें : SDO">https://lagatar.in/sdo-caught-liquor-in-raid-police-could-not-prove-allegation-court-acquitted/">SDO

ने छापेमारी में पकड़ी थी शराब, पुलिस साबित नहीं कर पायी आरोप,कोर्ट ने किया बरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही