Search

 
 
 

धनबाद में अतिक्रमण हटाओ अभियान सिर्फ आईवाश, हीरापुर में सड़क पर फिर कब्जा

 
Dhanbad : शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने में जिला प्रशासन और नगर निगम पूरी तरह फेल है. अभियान के नाम पर लोगों का सिर्फ आई-वाश किया जा रहा है. शहर के हीरापुर में दो दिन पहले विवेकानंद चौक से झमाडा कॉलोनी गेट तक प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था. अतिक्रमण हटाने के बाद दो दिन तक उक्त मार्ग पर यातायात व्यवस्था अच्छी हो गई थी. लेकिन 8 जनवरी को सड़क पर फिर से ठेला-खमोचा और बांस-बल्ली लगाकर दोनों ओर दुकानें सज गईं. हटिया स्कूल का गेट तक कब्जा हो चुका है. अब इसे देखने वाला कोई नहीं है. जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त मजिस्ट्रेट मो. अनीस ने अभियान के दौरान कहा था कि अब दोबारा सड़क पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा. इसकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग होगी. सड़क पर फिर अतिक्रमण होने की ओर जब मजिट्रेट का ध्यान आकृष्ट किया गया, तो उन्होंने कहा कि  रविवार की वजह से यह स्थित हुई होगी. अब सड़क किनारे स्थाई दुकान लगाने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी. यदि अतिक्रमण फिर किया जा रह है, तो ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ करवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-schoolgirls-clashed-in-jharia-scuffle-in-front-of-the-police/">धनबाद

: झरिया में दो स्कूली छात्राएं भिड़ीं, पुलिस के सामने भी नोकझोंक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही