Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रचार बंद, वोटिंग कल, रामगढ़ में दुर्घटना, 4 की मौत, मंडुआ खाएंगे, डोकरा ले जाएंगे जी-20 के डेलीगेट्स, आरोग्यम स्कैम : अब चौथे भवन पर कब्जे की तैयारी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : रामगढ़ उपचुनाव के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार थम गया. रविवार को डोर-टु-डोर जनसंपर्क और सोमवार को मतदान होगा. मतगणना दो मार्च को होगी. मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. यह उपचुनाव सत्ता पक्ष एवं विपक्ष दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है. माना जा रहा है कि इस चुनाव के नतीजे वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की दिशा भी तय करेंगे. रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना में दो बच्चे समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. रांची-हजारीबाग रोड के चुटुपालू घाटी के गढ़के मोड़ के पास एक स्कूटी, एक स्कॉर्पियो और तेल का टैंकर के बीच टक्कर हो गयी. झारखंड आने वाले जी-20 देशों के डेलीगेट्स के स्वागत तैयारियां अंतिम चरण में हैं. 20 देशों के लगभग 60 डेलीगेट्स एक मार्च को ही रांची पहुंच जाएंगे. विदेशी मेहमान यहां पर पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखेंगे. साथ ही उन्हें यादगार के तौर पर झारखंड की पारंपरिक वस्तुएं उपहार स्वरूप भेंट की जाएंगी. इन उपहारों को तैयार करने की जिम्मेदारी झारक्राफ्ट को सौंपी गयी है. जिला परिषद के तीन भवनों के आवंटन को लेकर विवादों में घिरे हजारीबाग के एचबीजेड आरोग्यम हॉस्पिटल का एक और मामला सामने आया है. अस्पताल की ओर से अब चौथे भवन पर भी कब्जे की तैयारी की बात सामने आ रही है. यह भवन जिला परिषद के पुराने भवन से सटे धरनास्थल के पीछे है. इस भवन से संबंधित मामले में खासमहाल पदाधिकारी ने आरोग्यम हॉस्पिटल के संचालक को नोटिस भी भेजा था. इस मामले में उनकी ओर से अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया है. अब फिर अस्पताल के संचालक को नोटिस भेजा गया है. इसके अलावा कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/1-19.jpeg"

alt="" width="1013" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/2-18.jpeg"

alt="" width="988" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/03n-1.jpeg"

alt="" width="1173" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/3-17.jpeg"

alt="" width="977" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/4-17.jpeg"

alt="" width="1268" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/8-17.jpeg"

alt="" width="1600" height="1277" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही