Search

 
 
 

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार थमा, मतदान की तैयारी पूरी

 
Ranchi: सोमवार को निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 38 सीटों पर प्रचार अवधि समाप्त हो गयी है. इस साइलेंट पीरियड में प्रचार कार्य नहीं होगा. उन्होंने कहा कि मतदान वाले क्षेत्र में चुनाव प्रचार आदि के लिए बाहर से गए राजनीतिक नेता, कार्यकर्ता को वह जगह तत्काल छोड़ देना है. वे ही वहां रह सकेंगे, जो उस क्षेत्र के मतदाता हैं. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की स्पष्ट गाइडलाइन है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति मतदान वाले क्षेत्र में नहीं रहेगा. इसे लेकर जिला प्रशासन होटल आदि की भी जांच करेंगे. बाहरी लोगों के मिलने पर वैधानिक कार्रवाई होगी. इसमें बीमारी की हालत में छूट के लिए मेडिकल बोर्ड के परीक्षण के परिणाम के आधार पर निर्णय होगा. उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी 20 नवंबर की शाम पांच बजे तक काउंटिंग एजेंट के लिए आवेदन दे दें. उसके बाद के आवेदनों पर विचार नहीं होगा. कहा कि 20 नवंबर को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है. साथ ही हर मतदान केंद्र की लाइव निगरानी के लिए मतदान केंद्र के भीतर और बाहर दो कैमरे लगाये गए हैं. वेबकास्टिंग के माध्यम से इसकी सतत निगरानी जिला से लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय तक से की जाएगी. उन्होंने कहा कि 38 विधानसभा सीटों पर कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जामताड़ा के मिहिजाम स्थित स्नेहपुर कुष्ठ आश्रम के मतदाताओं के सुगम मतदान के लिए स्नेहपुर सामुदायिक भवन, हांसीपहाड़ी में सहायक मतदान केंद्र का निर्माण किया गया है. यहां कुष्ठ पीड़ित कुल 57 मतदाता हैं. इसे भी पढ़ें -20">https://lagatar.in/all-candidates-should-provide-details-of-counting-agent/">20

नवंबर की संध्या 5 बजे से पूर्व सभी प्रत्याशी काउंटिंग एजेंट का ब्योरा देंः CEO
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही