Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विभावि पीजी भू-गर्भ विज्ञान में दो अभ्यर्थियों का कैंपस सलेक्शन

Hazaribagh : विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के पीजी भू-गर्भ विज्ञान विभाग में कैंपस सलेक्शन हुआ. शुक्रवार को ओम जियो कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया. इसमें आठ अभ्यर्थी शामिल हुए, जिसमें तीन राउंड के बाद चार का सलेक्शन हुआ. चयनित अभ्यर्थियों में बलराम कुमार, अरविंद ऋतुराज बारला, मनीष कुमार टोप्पो और शिल्पा तिग्गा के नाम शामिल हैं. बलराम कुमार और अरविंद ऋतुराज बारला को 10 दिनों के अंदर मेघालय में योगदान देना है. वहीं दो अन्य को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है. सलेक्शन बोर्ड में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कंपनी के प्रबंध निदेशक और उप प्रबंध निदेशक ने लिया. यह जानकारी देते हुए पीजी भू-गर्भ विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. एचएन सिन्हा ने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन एक्सप्लोरेशन जियोलॉजिस्ट के पद पर किया गया है. चयनित अभ्यर्थियों को कुलपति डॉ. मुकुल नारायण देव ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वहीं विभागाध्यक्ष और प्राध्यापक डॉ. भैया अनुपम ने अभ्यर्थियों को बधाई दी. इसे भी पढ़ेंजानिये">https://lagatar.in/know-why-officer-stopped-deepak-prakash-outside-the-raj-bhavan/">जानिये

राजभवन के बाहर पदाधिकारी ने दीपक प्रकाश को क्यों रोका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही