Search

 
 
 

भारत में खुलेंगे फॉरेन यूनिवर्सिटीज के कैंपस : एम जगदीश कुमार

 
Ranchi : नई शिक्षा नीति 2020 के तहत उच्च शिक्षा को विश्व स्तर का बनाने के लिए फॉरेन यूनिवर्सिटीज के कैंपस भारत में खोलने की तैयारी की जा रही है. यह जानकारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रो एम जगदीश कुमार ने दी है. उन्होंने कहा कि फॉरेन यूनिवर्सिटीज को यहां कैंपस सेट करने के लिए यूजीसी के नियमों का पालन करना होगा. यूजीसी द्वारा जो मानक तय किए गए हैं, उसका पालन करना होगा. फॉरेन यूनिवर्सिटीज के कैंपस में भारत समेत दूसरे देशों के विद्यार्थी भी पढ़ सकेंगे. हालांकी विश्व के 500 रैंकिंग के अंदर वाले विश्वविद्यालय को ही यह मौका दिया जाएगा. भारत में फॉरेन यूनिवर्सिटी को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा. यह कदम इसलिए उठाया गया है, ताकी भारत भी उच्च शिक्षा के मामले में अच्छा स्थान प्राप्त कर सके. इसे भी पढ़ें – 22">https://lagatar.in/environment-fair-will-be-held-from-22-february-to-3-march-at-morhabadi-maidan-ranchi/">22

फरवरी से 3 मार्च तक रांची के मोरहाबादी मैदान में लगेगा पर्यावरण मेला
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही