Search

 
 
 

अभी भी एशेज टेस्ट सीरीज 3-2 से जीत सकते हैं : बेन स्टोक्स

 
Ashes Test : इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को अभी भी भरोसा है कि उनकी टीम एशेज टेस्ट सीरीज जीत सकती है. इंग्लैंड पहला टेस्ट दो विकेट से हारा, तो रविवार को लॉर्ड्स टेस्ट में उसे 43 रन से हार मिली, लेकिन इन हालात के बावूद कप्तान बेन स्टोक्स को भरोसा है कि उनकी टीम को अभी भी भरोसा है कि हम सीरीज का स्कोर 3-2 कर सकते हैं. कप्तान स्टोक्स ने खुद 155 रन की यादगार पारी खेली, लेकिन एक शानदार प्रयास के बावजूद वह इंग्लैंड को हार से नहीं बचा सके. इसे भी पढ़ें :एचईसी">https://lagatar.in/hec-lalas-for-workers-to-eat-treatment-from-esi-also-stopped/">एचईसी

: कामगारों को खाने के लाले, ईएसआई से इलाज भी बंद

शानदार मैच में मिली हार- बेन स्टोक्स

साल 2019 में कुछ ऐसी ही खेली गई पारी से तुलना पर स्टोक्स ने बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कुछ ऐसा ही महसूस करने के बाद आप पीछे की ओर देखते हैं. तब हेडिग्ले से बहुत कुछ लिया था, लेकिन दुर्भाग्यवश लॉर्ड्स में ऐसा नहीं हो सका. इंग्लिश कप्तान ने कहा कि हमारे लिए आसार थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अपना प्लान बदला और उसने मेरे लिए चीजें बदल दीं. उन्होंने कहा कि मैदान के लंबाई वाले छोर पर मुझे अपना जोखिम मोल लेनाा था. हार को स्वीकारना बहुत ही मुश्किल है, लेकिन यह एक शानदार मैच था.अब हम 0-2 से पिछड़ गए हैं, लेकिन हमारे पास अभी भी तीन मैच है. हम पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से जीत चुके हैं. और हम यहां भी ऐसा कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें :फिल्म">https://lagatar.in/poster-of-the-film-omg-2-released-akshay-kumar-will-be-seen-in-the-role-of-mahadev/">फिल्म

‘OMG 2’ का जारी हुआ पोस्टर, महादेव के किरदार में नजर आयेंगे अक्षय कुमार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/bbb-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बेन स्टोक्स ने अपने खिलाड़ियों का किया बचाव

स्टोक्स बोले कि जब आप टॉस जीतकर पहले बॉ़लिंग चुनते हैं, तो सामने वाली टीम को तीन सौ से कम पर ऑलआउट करना चाहते हैं. खेल के पहले दिन हमें खासी आलोचना झेलनी पड़ी, लेकिन बहुत ज्यादा मौकों पर गेंद का बल्ले का किनारा न लेना हताशा भरा रहा. मैं खिलाड़ियों द्वारा दिखाए गए जोश और उनकी कोशिशों में कोई त्रुटि नहीं देख सकता. उन्होंने कहा कि दिन की समाप्ति पर हम मैच हार जरूर, लेकिन यहां कई पॉजिटिव रहे. अंग्रेज कप्तान ने कहा कि लापरवाह इस्तेमाल करने में आसान शब्द है, लेकिन मैं और मैकलम ने खिलाड़ियों के सामने चीजें पूरी तरह से स्पष्ट की हुई हैं. हम उनसे एक तय तरीके से खेलने के लिए नहीं कहते, लेकिन अगर वे इस तरीके से खेलते हैं, तो ड्रेसिंग रूम से उनको पूरा समर्थन है. यहां संदेश यह है कि आप पूरी स्पष्टता के साथ खेलें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही