Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कनाडा : बस और ट्रेलर में टक्कर, कैसिनो जा रहे 15 बुजुर्गों की मौत, 10 घायल

Ottawa : कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि एक बस और ट्रेलर ट्रक की टक्कर में 15 लोगों की मौत हो गयी. 10 लोग घायल हो गये. मैनिटोबा में एक ट्रेलर (ट्रक) की बुजुर्ग लोगों को ले जा रही एक छोटी बस से भिड़ंत हो गयी. जिसमें कम से कम 15 लोगों की दुखद मौत हो गयी. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बस पर सवार यात्री कारबेरी स्थित कसीनो जा रहे थे

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना विन्निपेग से 170 किमी दूर दक्षिण-पश्चिमी मैनिटोबा में कारबेरी शहर के पास दो प्रमुख सड़कों के जंक्शन पर हुई. सीबीसी न्यूज ने कसीनो के प्रवक्ता के हवाले से कहा कि बस पर सवार यात्री कारबेरी स्थित एक कसीनो जा रहे थे. घटना को लेकर मैनिटोबा रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस को कमांड करने वाले असिस्टेंट कमिश्नर रॉब हिल ने कहा इस टक्कर के परिणामस्वरूप कम से कम 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बस में 25 लोग सवार थे इनमें ज्यादातर बुजुर्ग थे. घायल दस लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शोक जताया

कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्वीट कर कहा कि  कारबेरी, मैनिटोबा  की खबर अविश्वसनीय रूप से दुखद है. मैं उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भेज रहा हूं जिन्होंने आज अपने प्रियजनों को खो दिया है,  मैं घायलों के बारे में सोच रहा हूं.  मैं उस दर्द की कल्पना नहीं कर सकता जो प्रभावित लोग महसूस कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही