Canada : पोलैंड की टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियाटेक ने कैनिडियन ओपन के फाइनल में एलेना रायबाकिना को हरा महिला एकल का खिताब अपने नाम कर लिया. यह फाइनल मुकाबला कनाडा के सोबेज स्टेडियम में खेला गया, जिसमें एलेना को 6-2,6-3 से हार का सामना करना पड़ा. स्वियाटेक का इस सीजन का यह पहला और करियर का 26वां खिताब है.
मैच की बात करें तो इगा ने पहले सेट में ही बढ़त बना ली थी, जबकि दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी रायबाकिना ने लगातार दो डबल फॉल्ट पर ब्रेक पॉइंट गंवा दिया. स्वियाटेक के पहला सेट जीतने के लिए रायबाकिना की यह गलती काफी थी. इगा ने पहला सेट 6-2 से जीत लिया.
दूसरे सेट में भी रायबाकिना को अपनी गलतियों का नुकसान उठाना पड़ा. उन्होंने दो मिस्ड बैकहैंड ने स्वियाटेक को एक और ब्रेक दिया. रयाबाकिना एक चैंपियनशिप पॉइंट बचाने में कामयाब रहीं, लेकिन स्वियाटेक ने अपनी सर्विस पर नियंत्रण बनाए रखा और सेट 6-3 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया.
जीत के बाद इगा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मैंने आगे बढ़ने, अपने गेम को थोड़ा बदलने, इंटरनेट और ऑनलाइन पर ऑडियंस की मेरे बारे में हर समय बनी राय के बावजूद बेहतर होने पर फोकस किया है. इन सब से डील करना आसान नहीं है. मुझे खुशी है कि असलियत अलग है, मेरे आस-पास ऐसे लोग हैं जो हर दिन मेरा समर्थन करते हैं.
मैं यह खिताब उन सभी लोगों को समर्पित करना चाहती हूं जिन्हें गलत तरीके से जज किया जा रहा है या जिन्हें नफरत का सामना करना पड़ रहा है, चाहे वह खेल में हो या जिंदगी के किसी और क्षेत्र में. फाइनल में हारने के बावजूद एलेना रायबकिना दुनिया की नंबर-2 खिलाड़ी बनी रहेंगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

