Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कनाडा के पीएम का आवास 20 हजार ट्रकों ने घेरा, जस्टिन ट्रूडो के भागने की खबर, 70 किमी लंबी लाइन लगी

Advertisement
Advertisement
 Ottawa :  कनाडा की राजधानी ओटावा में स्थित प्रधानमंत्री आवास को 50 हजार ट्रक चालकों ने अपने 20 हजार ट्रकों के साथ चारों तरफ से घेर लिया है. खबर यह है कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनका परिवार किसी गुप्‍त स्‍थान पर छिप गया है. जानकारी के अनुसार ट्रक वाले देश में कोरोना वैक्‍सीन को अनिवार्य किये जाने और कोरोना लॉकडॉउन का विरोध कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : बापू">https://lagatar.in/rahul-gandhis-tweet-on-bapus-death-anniversary-a-hindutvavadi-shot-gandhiji/">बापू

की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी का ट्वीट, एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थी…

ट्रक चालक वैक्‍सीन को अनिवार्य बनाये जाने का विरोध कर रहे हैं

इन ट्रक वालों ने अपने लगभग 70 किमी लंबे काफिले को फ्रीडम कान्वॉइ नाम दिया है. जान लें कि शनिवार को हजारों की संख्या में ओटावा में जमा हुए ट्रक चालक अमेरिका की सीमा पार करने के लिए वैक्‍सीन को अनिवार्य बनाये जाने का विरोध करने लगे. इससे पूर्व कनाडाई पीएम ने एक विवादित बयान देते हुए ट्रक वालों को महत्वहीन अल्पसंख्यक करार दिया था. पीएम के इस बयान से ट्रक वाले बुरी तरह से भड़के हुए हैं.  आलम यह है कि राजधानी ओटावा जाने वाले रास्‍ते पर 70 किमी तक बस ट्रक ही ट्रक नजर आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें : प्रयागराज">https://lagatar.in/resolution-passed-in-prayagraj-dharma-sansad-declare-india-as-a-hindu-nation-end-minority-status-of-muslims/">प्रयागराज

धर्मसंसद में प्रस्ताव पारित, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाये, मुस्लिमों का अल्पसंख्यक दर्जा खत्म हो

ट्रक चालकों को मिला एलन मस्‍क का साथ

खबर आयी है कि  ट्रक चालकों को दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्‍क का साथ मिल गया है.  मस्‍क ने ट्वीट करके कहा, कनाडाई ट्रक चालकों का शासन और अब इस आंदोलन की गूंज अमेरिका तक देखी जा रही है.  ये ट्रक वाले कनाडा के झंडे को लहरा रहे हैं और आजादी की मांग वाले झंडे लहरा रहे हैं.  वे पीएम ट्रूडो के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. इस आंदोलन में ट्रक चालकों को हजारों अन्‍य प्रदर्शनकारियों का भी साथ मिल रहा है जो कोरोना प्रतिबंधों से गुस्‍साये हुए हैं. इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-armys-big-success-5-terrorists-including-jaish-commander-zahid-wani/">जम्मू-कश्मीर

: सेना की बड़ी कामयाबी, जैश का कमांडर जाहिद वानी समेत 5 आंतकी ढ़ेर

ड्राइवर लगातार हॉर्न बजाकर सरकार का विरोध कर रहे हैं

सड़कों पर हजारों की संख्या में विशालकाय ट्रकों की आवाजें लगातार सुनाई दे रही हैं. ड्राइवर उनके हॉर्न लगातार बजाकर सरकार का विरोध कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार वे संसद के पास पहुंच गये हैं. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो  कनाडा के पीएम अपने परिवार के साथ घर छोड़कर एक सुरक्षित और गुप्‍त स्‍थान पर भाग गये हैं. ज्‍ यादातर प्रदर्शनकारियों के निशाने पर ट्रूडो ही हैं. पीएम ट्रूडो का कहना है कि ट्रक वाले विज्ञान के विरोधी हैं और वे न केवल खुद के लिए बल्कि कनाडा के अन्‍य लोगों के लिए खतरा बन गये हैं. बता दें कि कनाडा में अब तक 82 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगायी जा चुकी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही