Search

 
 
 

CGL परीक्षा रद्द कर CBI व सक्षम एजेंसी से कराएं जांच : छात्र संघ

 
Ranchi : जेएसएससी द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा को रद्द कर पूरी प्रक्रिया की जांच सीबीआई व सक्षम एजेंसी से कराने कि मांग झारखंड छात्र संघ ने की है. संघ के अध्यक्ष एस अली ने कहा कि फॉर्म भरने के आठ साल बाद आयोजित सीजीएल परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली और अनियमिताएं हुई हैं. परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र और उत्तर वायरल होना एक गंभीर मामला है. कर्मचारी आयोग ने सिर्फ पेपर तीन सामान्य ज्ञान की परीक्षा रद्द किया. जबकि बाकि पेपरों का लीक होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है. चूंकी पेपर 3 परीक्षा केंद्र से लीक नहीं हुए. बल्कि परीक्षा एजेंसी या कर्मचारी चयन आयोग से ही हुए होंगे. सरकार व मुख्य सचिव इस धांधली और फर्जीवाड़ा में हस्तक्षेप कर 28 जनवरी को हुए परीक्षा के सभी पेपर को रद्द करते हुए चार फरवरी को होने वाले सीजीएल परीक्षा स्थगित करें. साथ ही परीक्षा एजेंसी और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की कार्य प्रणाली की जांच सीबीआई या सक्षम एजेंसी से कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. ताकि भविष्य में झारखंड में सरकारी नियुक्ति में धांधली ना हो सके. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-rangers-trusted-driver-turns-out-to-be-a-thief-rs-45-lakh-recovered-accused-goes-to-jail/">हजारीबाग

: रेंजर का विश्वासी ड्राइवर ही निकला चोर, 45 लाख बरामद, आरोपी गया जेल 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही