Search

 
 
 

अवैध प्रतिनियुक्तियों को करें रद्द : सरयू राय

 
Ranchi : निर्दलीय विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में पांच फरवरी को की गई अवैध प्रतिनियुक्तियों को रद्द करने की मांग की है. कहा है कि 31 जनवरी की शाम को तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा अपने पद से त्यागपत्र दिये जाने तथा उसी रात राज्यपाल द्वारा उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिये जाने के बाद तत्कालीन सरकार स्वतः भंग हो गई. इसके बाद दो फरवरी को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हुआ. इस बीच में स्वास्थ्य विभाग में उपर्युक्त विषयक अधिसूचना तैयार हो गई. पांच फरवरी को अधिसूचना जारी कर दी गई. जब भी कोई सरकार बदलती है तो सरकार के अपदस्थ होने के समय जो भी निर्णय संचिका में लिये जाते हैं, उनकी अधिसूचना तत्काल प्रभाव से रोक दी जाती है. परंतु इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सरकार के अपदस्थ होने के बाद उपर्युक्त विषयक अधिसूचना को निर्गत कर दिया है, जो पूर्णतः अवैधानिक है. अधिसूचना में स्वास्थ्य विभाग ने 24 चिकित्सकों की एकमुश्त प्रतिनियुक्ति की है. कार्यपालिका नियमावली के प्रासंगिक प्रावधानों के अनुरूप ऐसी प्रतिनियुक्तियां मुख्यमंत्री से आदेश लिये बिना नहीं की जा सकती है. इस संबंध में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अथवा सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में आपने ऐसी किसी संचिका पर आदेश दिया है अथवा नहीं इस विषय में स्वास्थ्य विभाग से आपके स्तर पर जानकारी प्राप्त की जानी चाहिए. सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पर परिचर्चा का उत्तर देते समय संसदीय कार्य मंत्री इस विषय पर मौन रहे, इसलिए इस विषय पर पत्र के माध्यम से आपका ध्यान आकृष्ट कर रहा हूं. इसे भी पढ़ें : JSSC">https://lagatar.in/sit-formed-in-jssc-cgl-exam-question-paper-leak-case-sadar-dsp-will-lead/">JSSC

CGL परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में एसआईटी गठित, सदर डीएसपी करेंगे नेतृत्व
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही