Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘कैंसर वाला कैमरा’ सिर्फ फोटो प्रदर्शनी नहीं, भावनाओं का कोलाज होगा : रवि प्रकाश

Ranchi :  ‘कैंसर वाला कैमरा’ कोई मामूली-सी फोटो प्रदर्शनी नहीं, यह लाखों कैंसर मरीजों की भावनाओं की अभिव्यक्ति होगी. एक कोलाज होगा, जो हिम्मत देता है कि जिंदगी भले ही दांव पर लगी हो, हमें अपनी सक्रियता कम नहीं करनी चाहिए. हमें आगे बढ़ते रहना चाहिए. क्योंकि छोटे-छोटे कदम ही अंतत: मंजिल तक ले जाते हैं. जरूरी नहीं कि हर वक्त हमारी हैसियत बड़े कदमों के साथ मंजिल तक पहुंचने की हो.’ वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश ने यह बात कही. वे अपनी चैरिटी फोटो प्रदर्शनी ‘कैंसर वाला कैमरा’ के संदर्भ में बात कर रहे थे. (पढ़ें, Breaking">https://lagatar.in/big-blow-to-suspended-ias-pooja-singhal-ed-court-rejects-discharge-petition/">Breaking

: निलंबित IAS पूजा सिंघल को बड़ा झटका, ED कोर्ट ने खारिज की डिस्चार्ज याचिका)

रांची प्रेस क्लब में लगेगा तीन दिवसीय प्रदर्शनी

रवि प्रकाश फेफड़ों के कैंसर (लंग कैंसर) के अंतिम स्टेज के मरीज हैं. जनवरी 2021 से वे इस बीमारी से लड़ रहे हैं. उन्होंने इस दौरान न केवल अपना इलाज कराया, बल्कि वे कैंसर को लेकर जरूरी सवाल उठाने और जागरूकता फैलाने का काम भी करते रहे हैं. अब वे कैंसर के साथ रहते हुए खुद से खींची गयी तस्वीरों की एक प्रदर्शनी लगाने जा रहे हैं. जिसका नाम ‘कैंसर वाला कैमरा’ रखा है. आगामी 16 अप्रैल को रांची प्रेस क्लब में इसका उद्घाटन होगा. तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी 17-18 अप्रैल को भी लोगों के लिए खुली रहेगी. इस दौरान इच्छुक लोग उनकी तस्वीरें देख और खरीद सकेंगे. इसे भी पढ़ें :  Breaking">https://lagatar.in/big-blow-to-suspended-ias-pooja-singhal-ed-court-rejects-discharge-petition/">Breaking

: निलंबित IAS पूजा सिंघल को बड़ा झटका, ED कोर्ट ने खारिज की डिस्चार्ज याचिका

प्रदर्शनी में बिकी तस्वीरों से आये पैसों का 10 फीसदी हिस्सा रांची प्रेस क्लब के कार्पस फंड में देंगे 

रवि प्रकाश ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी इसकी विस्तृत जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि यह कोई खरीद-बिक्री जैसी प्रदर्शनी नहीं होगी. तस्वीरों की खरीद के बहाने लोग दान देंगे, जिसका उपयोग उनके और दूसरे कैंसर मरीजों के इलाज में किया जायेगा. रवि प्रकाश ने प्रदर्शनी में बिकी तस्वीरों से आये पैसों का 10 फीसदी हिस्सा रांची प्रेस क्लब के कार्पस फंड में देने की घोषणा की है. ताकि उस पैसे से उनके जैसे दूसरे जरूरतमंद पत्रकारों की आर्थिक मदद की जा सके. देश के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने उनका यह पोस्ट रीट्वीट कर लोगों से प्रदर्शनी में भागीदारी की अपील की है. रवि प्रकाश ने यह भी कहा है कि प्रदर्शनी के आयोजन में भी काफी पैसे खर्च हो रहे हैं. लिहाजा उन्हें वैसे प्रायोजकों की तलाश है, जो इसका खर्च उठा सकें. इच्छुक लोग या संस्थाएं चाहें तो उनके आयोजन में मदद कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें :  राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-proceedings-adjourned-till-2-pm-amid-oppositions-uproar-lok-sabha-also-adjourned/">राज्यसभा

में विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, लोकसभा भी स्थगित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही