Lohardaga: चुनावी हलचल के बीच नामांकन के छठे दिन यूपीए गठबंधन के उम्मीदवार डॉ रामेश्वर उरांव अपने समर्थकों के साथ निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार के समक्ष पहुंचकर नामांकन भरे. पूरा कोर्ट परिसर बड़े-बड़े वाहनों और समर्थकों से खचाखच भरा था. घंटों तक कार्यकर्तागण ढोल नगाड़े की धुन पर जमकर थिरकते रहे. डॉ रामेश्वर उरांव द्वारा नामांकन दाखिल करने के बाद समाहरणालय स्थित मैदान पर सभा आयोजित की गई. वहां पर लोहरदगा विधानसभा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ रामेश्वर उरांव को कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के द्वारा बुके देकर स्वागत करते हुए जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि लोहरदगा विधानसभा सीट यूपीए गठबंधन के हित में हमेशा रही है. इस बार भी बड़े अंतर से जीत दर्ज करने को लेकर एक-एक कार्यकर्ता पूरी तरह से कमर कस लें. उन्होंने कहा कि राज्य की इंडिया गठबंधन की सरकार अपने कार्यकाल में पूरे प्रदेश में विकास की नई लकीरें खींच डाली है. जिससे विपक्षियों का कदम डगमगा गया है. सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि लोहरदगा सीट से यूपीए गठबंधन प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव की बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता अपनी ताकत लगा दें. वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने कहा कि लोहरदगा सीट से डॉ रामेश्वर उरांव की ऐतिहासिक जीत होगी. उन्होंने कहा कि लोहरदगा की जनता इनके कार्यों से काफी हर्षित हैं, निश्चित रूप से बड़ी जीत दर्ज करने का कार्य कर दिखाएंगे. मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव, किस्को जिप सदस्य संदीप कुमार, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हाजी सकील अहमद, हाजी मोहम्मद अफसर कुरैशी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल डूंगडूंग, महिला जिलाध्यक्ष सीमा प्रवीण, रौनक इकबाल, ऐनुल अंसारी, हाजी जब्बारूल अंसारी, असलम अंसारी, महेश कुमार सिंह, सामुल अंसारी, सरिता भगत, युनूस अंसारी, युगल उरांव, अनीश अहमद, तनवीर गौहर, संजू सिंह, एकरामुल अंसारी, कुद्दूस अंसारी, कामिल तोपनो, जफर इमाम, तबरेज अंसारी, शेख शादिक, कबीर अंसारी, उल्फत अंसारी, नूसरत अंसारी समेत हजारों की संख्या में यूपीए गठबंधन के कार्यकर्तागण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - “दाना”">https://lagatar.in/dana-will-hit-odisha-west-bengal-coast-tonight-airport-closed-alert-in-jharkhand-too/">“दाना”
आज रात ओडिशा-प.बंगाल तट से टकरायेगा, एयरपोर्ट बंद, झारखंड में भी अलर्ट [wpse_comments_template]
लोहरदगा: कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव ने किया नामांकन
Leave a Comment