Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा की सूची जारी, आजसू के रोशनलाल बड़कागांव से प्रत्याशी

-पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू, अर्जुन मुंडा की पत्नी, सांसद ढुल्लू महतो के भाई, चंपाई व उनके बेटे को टिकट -दलबदल कर भाजपा में शामिल हुए कमलेश सिंह, मंजू देवी, लोबिन भी प्रत्याशी बने, सीता व गीता पर फिर से विश्वास जताया Sanjay Singh Ranchi: भाजपा ने शनिवार देर शाम अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. एक-दो सिटिंग विधायकों का टिकट कटा है, तो हाल में दूसरी पार्टियों को छोड़ कर आये नेताओं को भी प्रत्याशी बनाया गया है. वंशवाद व परिवारवाद का भाजपा हमेशा विरोध करती रही है. लेकिन भाजपा ने शनिवार को अपने प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है, उनमें जमशेदपुर पूर्वी से पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को प्रत्याशी बनाया है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्र में मंत्री रह चुके अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से प्रत्याशी बनाया है.

शत्रुघ्न महतो को बाघमारा से प्रत्याशी बनाया

बाघमारा के पूर्व विधायक व धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो के भाई शत्रुघ्न महतो को बाघमारा से प्रत्याशी बनाया गया है. हाल ही में झामुमो से नाता तोड़ भाजपा का दामन थामे चंपाई सोरेन को भाजपा ने सरायकेला से प्रत्याशी बनाया है, तो उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से प्रत्याशी बनाया है. हालांकि भाजपा खेमे में पहले चर्चा थी कई सिटिंग विधायकों का टिकट कट सकता है, लेकिन इस मामले में पार्टी ने थोड़ी सतर्कता बरती और फूंक-फूंक कर कदम रखा. एक-दो को छोड़ ज्यादातर सिटिंग विधायकों का टिकट काटने से परहेज किया.

रजक व हाजरा के झटके से संभली भाजपा

सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशियों की सूची वायरल होने के साथ ही साथ सीट शेयरिंग की घोषणा होते ही एनडीए की मुख्य पार्टी भाजपा व आजसू में बगावत के स्वर फूटे. चंदनक्यारी से चुनाव की तैयारी कर रहे आजसू के महासचिव व पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने आजसू पार्टी से नाता तोड़ सीएम हेमंत सोरेन पर आस्था जताते हुए झामुमो का दामन थाम लिया. वहीं जमुआ से भाजपा के सिटिंग विधायक केदार हाजरा ने पार्टी को बाय-बाय कर झामुमो का दामन थाम लिया. उन्हें इस बात का अहसास हो गया था कि कांग्रेस नेत्री मंजू देवी के पार्टी में शामिल से उनका टिकट कट सकता है. हुआ भी ऐसा ही. उनकी सीट से मंजू देवी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है. इन झटकों के कारण भाजपा ने सिटिंग विधायकों का टिकट काटने से परहेज किया. हालांकि एक-दो सिटिंग विधायकों का टिकट कटा भी है.

दलबदलुओं पर भी भाजपा को पूरा भरोसा

मांडर विधानसभा सीट से कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सन्नी टोप्पो को प्रत्याशी बनाया गया है. सन्नी ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थामा था. झामुमो छोड़ भाजपा में आये चंपाई सोरेन को सरायकेला, तो उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं संथाल में बोरियाे विधानसभा सीट से झामुमो छोड़ भाजपा में आये लोबिन हेंब्रम को प्रत्याशी बनाया गया है. लोकसभा चुनाव के वक्त झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल हुईं सीता सोरेन दुमका से चुनाव हार गईं, तो उन्हें अब जामताड़ा से प्रत्याशी बनाया गया है. कोल्हान के सिंहभूम सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव हार चुकीं गीता कोड़ा पर पार्टी ने फिर से विश्वास जताया है. उन्हें जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है. जमुआ से हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं मंजू देवी को प्रत्याशी बनाया गया है. एनसीपी अजीत पवार गुट से नाता तोड़ कर भाजपा का दामन थामे कमलेश सिंह को हुसैनाबाद से प्रत्याशी बनाया गया है.

आजसू के हाथों में लड्डू ही लड्डू

आजसू ने बड़कागांव सीट भाजपा के लिए छोड़ी, लेकिन भाजपा ने वहां से आजसू नेता व चंद्रप्रकाश चौधरी के भाई रोशनलाल चौधरी को प्रत्याशी बना दिया. सुदेश महतो सिल्ली से लड़ेंगे, यह तो तय है. चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी रामगढ़ से चुनाव लड़ेंगी. अब चंद्रप्रकाश चौधरी के भाई रोशनलाल चौधरी बड़कागांव से आजसू नहीं भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे. इसे भी पढ़ें - बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-taunted-rahul-said-everything-is-happening-in-front-of-your-eyes-and-you-are-silent/">बाबूलाल

का राहुल पर तंज, कहा – आपकी आंखों के सामने सब हो रहा और आप चुप हैं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही