Search

 
 
 

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में झापा देगी प्रत्याशी, पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार हो सकते हैं उम्मीदवार!

 
Ranchi : रामगढ़ विधानसभा की विधायक रही ममता देवी की सदस्यता समाप्त हो गयी है. जिसके बाद रामगढ़ विधानसभा में उपचुनाव होना है. हालांकि उपचुनाव के तारीख की घोषणा नहीं की गई है. लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. प्रमुख राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के अलावा अन्य राजनीतिक पार्टियां भी इस उपचुनाव में ताल ठोंकने की तैयारी में हैं. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-india-will-soon-join-the-top-countries-of-the-world-in-the-field-of-science/">पीएम

मोदी ने कहा, विज्ञान के क्षेत्र में भारत जल्द विश्व के शीर्ष देशों में शामिल हो जायेगा

फेसबुक पेज पर लिखा हमारी पार्टी साफ सुथरी छवि का उम्मीदवार देगी 

JMM और BJP के बीच बयानबाज़ी दौर चल रहा है. इसी बीच झारखंड पार्टी(झापा) के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार ने यह संकेत दिये हैं कि झारखंड पार्टी रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव में ख़ुद चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. पूर्व महाधिवक्ता और झारखंड पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार ने अपने फ़ेसबुक पेज पर लिखा है कि “रामगढ़ का आगामी उप चुनाव हमारी झारखंड पार्टी के लिए अहम होगा, हमारी पार्टी रामगढ़ में एक पढ़ा लिखा और साफ सुथरी छवि का उम्मीदवार देगी अथवा यदि पार्टी ने निर्णय लिया तो मैं स्वयं यानी अजित कुमार, वरीय अधिवक्ता, पूर्व महाधिवक्ता उम्मीदवार हो सकता हूं. जाहिर है कि लूट, झूठ और धन तो विरोधियों के ही पास है तो हम सिर्फ सुनीति और सच्चाई के साथ ही चलेंग. ......आप सब साथ देंगे क्या????”
इसे भी पढ़ें - रिबिका">https://lagatar.in/ribika-pahadin-murder-case-dna-test-will-be-done-on-recovered-head/">रिबिका

पहाड़िन हत्याकांड : बरामद सिर का होगा डीएनए टेस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही