Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धन संपत्ति के मामले में भी पीछे नहीं दलों के उम्मीदवार

Ranchi: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कई ऐसे उम्मीदवार हैं, जो धन-संपत्ति के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं. एडीआर की रिर्पोट में इसका खुलासा हुआ है. सबसे अधिक संपत्ति पाकुड़ से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अकील अख्तर के पास है. अकील अख्तर के पास 402 करोड़ 99 लाख,51 हजार 816 रुपए की संपत्ति है. दूसरे नंबर पर धनवार सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे निरंजन राय हैं. इनके पास 13 करोड़ 36 लाख 62 हजार 527 रुपए की संपत्ति हैं. तीसरे नंबर पर धनवार से ही चुनाव लड़ रहे आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार मो. दानिश के पास 32 करोड़ 10 लाख 22 हजार 694 रुपए की संपत्ति है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/harkhand-assembly-elections-triangular-conflict-likely-on-five-seats-in-second-phase-jairams-litmus-test/">झारखंड

विस चुनाव : दूसरे चरण की पांच सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष के आसार, जयराम की अग्निपरीक्षा

निरंजन राय की देनदारी 77 करोड़ से अधिक

सबसे अधिक देनदारी धनवार सीट से चुनाव लड़ रहे निरंजन राय की है. एडीआर की रिर्पोट के मुताबिक, निरंजन राय की देनदारी 77 करोड़, 89 लाख, 61 हजार 311 रुपए की है. दूसरे नबंर पर राजमहल सीट से झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ रहे मो. ताजुद्दीन हैं. मो. ताजुद्दीन की देनदारी आठ करोड़ 95 लाख, 19 हजार 267 रुपए की है. वहीं देनदारी के मामले पर तीसरे नंबर पर बाघमारा से बीजेपी उम्मीदवार शत्रुधन महतो हैं. शत्रुधन महतो की देनदारी आठ करोड़, 17 लाख, 30 हजार 572 रुपए की है.

सबसे अधिक सालाना इनकम 15 करोड़

सबसे अधिक सालाना इनकम निर्दलीय उम्मीदवार निरंजन राय की है. एडीआर की रिर्पोट के मुताबिक, निरंजन राय की सालाना इनकम 15 करोड़, पांच लाख 23 हजार रुपए हैं. दूसरे नंबर पर बसंत सोरेन हैं. बसंत की सालाना इनकम एक करोड़ 90 लाख 36 हजार 110 रुपए है. तीसरे नंबर पर सिल्ली से आजसू उम्मीदवार सुदेश महतो हैं. सुदेश महतो की सालाना इनकम एक करोड़ 16 लाख 89 हजार 720 रुपए है. इसे भी पढ़ें -जंगल">https://lagatar.in/letter-written-to-the-union-home-ministry-to-extend-the-operation-of-jungle-warfare-schools-for-another-five-years/">जंगल

वारफेयर स्कूलों का संचालन और पांच साल करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखा गया पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही