Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटा स्टील ट्रेड अप्रेंटिस के अभ्यर्थी 31 अगस्त से 5 सितंबर के बीच डेमो टेस्ट देना ना भूलें

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : 10 सितंबर को होने जा रहे टाटा स्टील ट्रेड अप्रेंटिसशिप 2021 के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए विशेष सूचना जारी की गई है. टाटा स्टील की ओर से दी गई इस सूचना के अनुसार उम्मीदवार अपने घर या उपयुक्त स्थान से लैपटॉप या डेस्कटॉप जिसमें कैमया वेबकैम लगा हो या स्मार्ट फोन पर ऑटो प्रॉक्टर्ड परीक्षा देंगे. उम्मीदवारों को परीक्षण की ऑनलाइन प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए, विस्तृत प्रक्रिया के साथ 31 अगस्त 2021 को सभी उम्मीदवारों के ई-मेल आईडी पर एक डेमो टेस्ट लिंक भेजा जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें और डेमो टेस्ट लें जिससे उन्हें अंतिम परीक्षा को सुचारू रूप से लेने में मदद मिलेगी. डेमो टेस्ट का लिंक 6 दिनों तक खुला रहेगा. डेमो टेस्ट देने के लिए उम्मीदवार इस विंडो के दौरान किसी भी समय लॉग इन कर सकते हैं.

मुख्य परीक्षा के लिए लिंक तीन दिन पहले भेज दी जाएगी

वहीं, मुख्य परीक्षा के लिए लिंक निर्धारित परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले ई-मेल के माध्यम से भेजा जाएगा. यानी सात सितंबर को अभ्यर्थियों को लिंक भेज दी जाएगी. किसी भी समस्या की स्थिति में अभ्यर्थी snti.recruit@tatasteel.com या लैंड लाइन नंबर 0657-66-44232, मोबाइल नंबर 9031093050 पर संपर्क कर सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही