Search

 
 
 

एडमिट कार्ड की समस्या लेकर JPSC कार्यालय पहुंचे अभ्यर्थी, अधिकारी आते-जाते रहे, मगर किसी ने नहीं सुनी परेशानी

 
Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के बाहर अपनी समस्या लेकर अभ्यर्थी खड़े रहे, लेकिन इन अभ्यर्थियों से जेपीएससी के किसी अधिकारी ने मिलना जरूरी नहीं समझा. 17 मार्च को होने वाली सिविल सेवा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया, लेकिन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है. कल यानी 12 मार्च से ही अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने को लेकर परेशान हैं. अपनी इसी परेशानी को लेकर अभ्यर्थी जेपीएससी कार्यालय गए. गेट के बाहर से गार्ड ने समझाकर भेज दिया. तकरीबन तीन घंंटे तक अभ्यर्थी खड़े रहे. इस दौरान अलग-अलग जिले के अधिकारी कार्यालय के अंदर जाते रहे, मगर किसी ने अभ्यर्थियों की समस्या जानने की कोशिश नहीं की. गेट के बाहर खड़े अभ्यर्थियों ने बताया कि कल से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रहे हैं, लेकिन डाउनलोड नहीं हो रहा, अब जिनका रांची के बाह सेंटर है वो अपने सेंटर के बारे में पहले से नहीं जानेंगे तो वहां तक कैसे पहुंचेंगे. इस समस्या को लेकर हम जेपीएससी कार्यालय आए, लेकिन हमारे बातों को किसी ने नहीं सुना. ऐसा लग रहा है कि जेपीएससी परीक्षा लेने के लिए काफी जल्दबाजी में है. फॉर्म भरने के बाद ना सुधारने की तिथि दी और न ही रिजेक्शन लिस्ट जारी किया. अब पता ही नहीं चल रहा है किसका रिजेक्ट हुआ और किसका नहीं. किसी भी परीक्षा में कम से कम 45 दिन पढ़ने का समय दिये जाने का नियम है, लेकिन जेपीएससी ने यह भी नहीं दिया. अभ्यर्थियों में से एक ने कहा कि अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड होने की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कल हमलोग जेपीएससी कार्यालय का घेराव करेंगे. जेपीएससी कार्यालय जाने वालों में योगेश चन्द्र भारती, रवि कुमार, कहकसा कुमारी, रवींद्र कुमार समेत अन्य शामिल रहे. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-notorious-naxalite-tunesh-oraon-arrested-from-chhattisgarh-5-others-also-arrested/">गढ़वा

: कुख्यात नक्सली टुनेश उरांव छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, 5 अन्य भी दबोचे गये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही