Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हत्यारों को फांसी की सजा और सुमित को न्याय के लिए कैंडल मार्च

Advertisement
Advertisement
Hariharganj (Palamu) : भाजयुमो नेता सुमित श्रीवास्तव के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा और न्याय को लेकर बुधवार की शाम दिवंगत नेता के पैतृक आवास से आक्रोशपूर्ण कैंडल सह श्रद्धांजलि मार्च निकाला गया. वह मेन रोड और बाजार होते हुए शहर के आरसीलाल चौक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गयी. श्रद्धांजलि सभा में सभी ने चट्टानी एकता दिखाते हुए कहा कि जब तक हत्यारों को फांसी की सजा नहीं मिलेगी, तब तक हम चैन से नहीं रहेंगे. इसके पहले लोगों ने हाथों में तख्तियां लिए सुमित श्रीवास्तव अमर रहे, हत्यारों को फांसी दो आदि नारे लगा रहे थे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/high-speed-4g-mobile-towers-to-be-installed-in-2g-3g-connectivity-villages-of-jharkhand/">झारखंड

के 2G, 3G कनेक्टिविटी वाले गांवों में लगेंगे हाई स्पीड 4G मोबाइल टावर

सैकड़ों लोगों ने भाग लिया

लोगों ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए दिवंगत नेता और परिवारों को न्याय दिलाने पर जोर दिया. कैंडल मार्च में शहर के व्यवसायियों, युवाओं के साथ ही दिवंगत नेता के परिजन भी शामिल हुए. इसमें सूर्यांशु सिंह, चंदन प्रजापति, संजना श्रीवास्तव, काजल सिन्हा, प्रियंका श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार क्रांतिकारी, अकाश कुमार, पवन कुमार, गौरव कुमार, अभिषेक आनंद, चिंटू कुमार, निशांत पाठक, मोना सिन्हा, रजनी कुमारी, अंजनी सीमा, प्रियांशु सिंह, रवि सिंह, चेतन श्रीवास्तव, विजय प्रजापति, जीतू, अभिषेक, बल्लू बलराम, तुषार गुप्ता, आनंद सिंह, कुणाल सिन्हा सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें – हरिहरगंज">https://lagatar.in/co-took-action-on-illegal-sand-dumping-in-hariharganj/">हरिहरगंज

में अवैध बालू डंपिंग पर सीओ ने की कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही