Search

 
 
 

रांची: विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर निकला कैंडल मार्च

 
Ranchi: विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या में रांची सदर अस्पताल परिसर से कैंडल मार्च निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया. जिसमें सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, राज्य स्तर से असिस्टेंट प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ एसएस पासवान, सत्य प्रकाश एवं रवि प्रकाश, जिला के डीपीएम प्रवीण कुमार समेत स्वास्थ्यकर्मी एवं एएनएम स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राएं व रेड रिबन क्लब के सदस्य शामिल हुए. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एड्स से बचाव को लेकर जागरूकता फैलाना था. आज दुनिया भर में लाखों लोग एचआईवी से पीड़ित हैं जबकि सही एवं संपूर्ण जानकारी के माध्यम से काफी हद तक इसका रोकथाम संभव है. इस वर्ष विश्व एड्स दिवस 2024 का थीम है "सही रास्ता अपनायें : मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार रखा गया है. एड्स एक गंभीर और संक्रामक बीमारी है. इसके मामले दुनिया भर में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. इस बीमारी का इलाज अभी तक संभव नहीं हो पाया है. जिसके चलते हर साल लाखों लोगों की मौत होती है. लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 1 दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे मनाया जाता है. इसे भी पढ़ें –बांग्लादेश:">https://lagatar.in/bangladesh-mob-attacks-three-temples-rss-condemns-atrocities-on-hindus/">बांग्लादेश:

भीड़ ने तीन मंदिरों पर हमला किया, आरएसएस ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की निंदा की  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही