Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एमपी के डॉक्टरों के समर्थन में रिम्स जेडीए का दूसरे दिन भी कैंडल मार्च

Advertisement
Advertisement

Ranchi: रिम्स के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने मध्य प्रदेश के डॉक्टरों के समर्थन में लगातार दूसरे दिन भी कैंडल मार्च निकाला. रविवार को कैंडल मार्च में करीब 300 से अधिक डॉक्टरों ने भाग लिया. रविवार को कैंडल मार्च रिम्स के ऑंकोलॉजी डिपार्टमेंट से लेकर न्यू पीजी गर्ल्स हॉस्टल तक आयोजित किया गया. इस दौरान जूनियर डॉक्टरों ने `कैसी है एमपी सरकार छीन रही डॉक्टरों का अधिकार` और `डॉक्टर्स यूनिटी जिंदाबाद` जैसे नारे लगाए.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/637075be-925d-43fb-aaf3-c90b2c5a7e9e-1024x461.jpg"

alt="" class="wp-image-83512"/>
एमपी के डॉक्टरों के समर्थन में रिम्स जेडीए का दूसरे दिन भी कैंडल मार्च

इससे पहले रिम्स जेडीए ने मध्य प्रदेश के सीएम को पत्र लिखकर वहां के जूनियर डॉक्टरों की मांगों को मानने की अपील की थी. बता दें कि मध्य प्रदेश के तीन हजार से अधिक जूनियर डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है. जिससे वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. बता दें कि मध्य प्रदेश के जूनियर डॉक्टर्स मानदेय बढ़ाने और अपने परिवार को बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-रिम्स">https://lagatar.in/the-positivity-rate-of-corona-sample-being-tested-in-rims-decreased-from-30-to-3/83488/">रिम्स

में जांच होने वाले कोरोना सैंपल की पॉजिटिविटी रेट 30 फीसदी से घटकर 0.3 फीसदी हुई

मध्यप्रदेश के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को हमारा समर्थन

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ विकास ने कहा कि  इस संकट की घड़ी में काम करने वाले चिकित्सकों के मनोबल को बढ़ाने के बजाय एमपी की सरकार ने इसे तोड़ने का काम किया है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को झारखंड जेडीए का पूर्ण समर्थन मिल रहा है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही