Search

 
 
 

रांची: बायोम ने कोलकाता कांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

 
Ranchi: बायोम इंस्टीट्यूट ने रविवार को कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई अमानवीय घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला. संस्था के निदेशक पंकज सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने संस्था के परिसर में शोक व्यक्त किया. घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. बायोम के निदेशक पंकज सिंह ने इस अमानवीय कुकृत्य पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिए गए संज्ञान पर आभार व्यक्त करते हुए अपील किया कि महिला चिकित्सक की निर्मम हत्या के दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए. आरोपी को ऐसी सजा मिले कि कोई भी व्यक्ति ऐसा अमानवीय कृत्य करने का दुस्साहस न करे. कैंडल मार्च के दौरान संस्था द्वारा बेटियों को समुचित सम्मान और संरक्षण देने की अपील की गई. इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/congress-state-in-charge-mir-met-cm-hemant-discussed-the-political-situation/">सीएम

हेमंत से मिले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी मीर, राजनीतिक हालत पर की चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही