Search

 
 
 

रांची : एसआई संध्या टोपनो को न्याय दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

 
Ranchi : तुपुदाना ओपी में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर संध्या टोपनो की गो तस्करों ने गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी थी. इस मामले को लेकर शनिवार को संध्या टोपनो को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च रांची यूनिवर्सिटी गेट के पास से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला गया. इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए हुए और संध्या टोपनो को न्याय दिलाने के लिए उच्चस्तरीय जांच की मांग की. गौरतलब है की रांची पुलिस ने कार्रवाई करते सब इंस्पेक्टर संध्या को वाहन से कुचल कर मार डालने का आदेश देने वाले आरोपी साजिद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. साजिद झारखंड का शातिर पशु तस्कर है. मामले में एक आरोपी नेजार खान पहले ही गिरफ्तार हो चुका है.

साजिद ने ही कहा था- जो दिखे उसे कुचल दो

सब इंस्पेक्टर संध्या की मौत मामले में गिरफ्तार नेजार खान ने खुलासा किया था कि फरार मो साजिद ही मुख्य तस्कर है. वह दर्जनों बार ओडिशा से गोवंशीय पशु रांची लाकर शहर के विभिन्न इलाकों में बिक्री कर चुका है. उसने यह भी बताया था कि बीते मंगलवार को साजिद उसे ओडिशा के ठकुलपुर ले गया. वहां उसने कहा कि पिकअप वैन में गोवंशीय पशु लोड करो. उसने यह भी कहा कि गाड़ी कहीं नहीं रोकना है. सीधे रांची में ही गाड़ी रुकेगी. आरोपी नेजार ने पुलिस को यह भी बताया कि मुख्य तस्कर साजिद ने उससे कहा कि रास्ते में जो भी मिले, उसे उड़ा देना है. चाहे वह आम आदमी हो या फिर पुलिस. उसने पुलिस के समक्ष यह भी खुलासा किया कि पुलिस और अन्य लोगों को गोवंशीय पशु को लाने के एवज में मोटी रकम दी जाती है. उसने कहा कि इसकी पूरी जानकारी मुख्य तस्कर साजिद को है. इसे भी पढ़ें - द्रौपदी">https://lagatar.in/congratulation-seminar-at-ranchi-university-on-draupadi-murmu-becoming-the-president/">द्रौपदी

मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर रांची विश्वविद्यालय में शुभकामना गोष्ठी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही