Search

 
 
 

बापू वाटिका में कैंडल सभाः बोले रांची डीसी- “सबको अपनी बात करने का हक लेकिन दायरे में”

 
Ranchi: डीसी छवि रंजन के नेतृत्व में मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में "शांति का दीप" जलाकर सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया. इसमें केंद्रीय शांति समिति के सदस्य और शहरवासी शामिल हुए. इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सभी को अपनी बात रखने का हक है लेकिन एक दायरे में रहकर ऐसा किया जाये तो अच्छा रहता है. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/bihar-refusing-to-go-for-campaigning-bjp-leader-killed-himself-by-killing-wife-of-mayors-candidate/">बिहार

: प्रचार में जाने से मना किया तो बीजेपी नेता ने मेयर पद की उम्मीदवार पत्नी की हत्या कर खुद दे दी जान

केंद्रीय शांति समिति के सभी सदस्य हैं शांतिदूत: डीसी

बापू वाटिका में कैंडल सभा का नेतृत्व करते हुए डीसी ने कहा कि केंद्रीय शांति समिति के सभी सदस्य शांतिदूत हैं. इन सभी के सहयोग से और रांचीवासियों की मदद से शहर में अमन-चैन बनाये रखने में हमें मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि शक्रवार को माहौल खराब ना हो इसके लिए प्रशासन तैयार है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/gandhi-craft-market-is-decorated-in-harmu-maidan-of-ranchi-there-are-stalls-across-the-country-related-to-handicrafts/">रांची

के हरमू मैदान में सजा है गांधी शिल्प बाजार, लगे हैं हस्तकला से जुड़े देशभर के स्टॉल

रांची के लोग हैं अमन पसंद: एसएसपी

इस मौके पर एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने कहा कि रांची के लोग अमन पसंद हैं. यहां के लोग जिला प्रशासन का सहयोग करते रहे हैं और हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी यह जारी रहेगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही