Search

 
 
 

चंदवा : भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर हमले की निंदा

 
चंद्रशेखर आजाद पर हमला कायरता का परिचय- वीरेन्द्र कुमार Chandwa : भीम आर्मी झारखण्ड प्रदेश के महासचिव वीरेंद्र कुमार ने प्रेस वक्तव्य जारी कर भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आजाद पर हमले की निंदा की है. उतर प्रदेश के देवबंद में कार सवार अपराधियों ने उन पर हमला किया था. वीरेन्द्र कुमार ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाई चन्द्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमले से यूपी में बिगड़ी कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है. उनकी बढ़ती लोकप्रियता व संघर्ष के जज्बे से घबराकर मनुवादी व संविधान विरोधी शक्तियां उन्हें समाप्त करना चाहती है. हम यूपी के योगी आदित्यनाथ की अराजक सरकार को शीघ्र बर्खास्त करने की मांग करते हैं. मामले की उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए. इसे भी पढ़ें :रांची:">https://lagatar.in/ranchi-a-minor-boy-set-fire-to-nine-buses-with-spray-and-lighter-many-people-were-involved-in-the-conspiracy/">रांची:

स्प्रे और लाइटर से नाबालिग लड़के ने नौ बसों में लगाई थी आग, साजिश में कई लोग शामिल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही