Chandwa : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्थानीय पथ निर्माण विश्रामागार में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष आशीष सिंह ने की जबकि मंच संचालन मंडल महामंत्री दीपक निषाद ने किया. मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद साहू ने कहा कि भारतीय संस्कृति के नक्षत्र, अखिल भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राजनीति व शिक्षा क्षेत्र के सुविख्यात डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा. वे एक प्रखर राष्ट्रवादी थे और अपने सिद्धांतों से कभी पीछे नहीं हटे. वहीं राज कुमार पाठक ने कहा कि डॉ. मुखर्जी अखण्ड भारत, एक भारत के लिए कश्मीर को देश की मुख्यधारा में लाना चाहते थे. उनका कहना था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे. धारा 370 हटाने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया और अपने जीवन का बलिदान किया.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/sss-2-2.jpg"
alt="" width="600" height="300" /> इसे भी पढ़ें :
जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-motors-will-have-a-holiday-on-june-24-work-will-be-done-on-sunday/">जमशेदपुर
: टाटा मोटर्स में 24 जून को रहेगी छुट्टी, रविवार को होगा काम मौके पर ये रहे मौजूद
मौके पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री देवमोहन सिंह, मंडल महामंत्री शिवकेश्वर यादव, मंत्री मनीष गुप्ता, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रिकी वर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूर्यनारायण साहू, मुरारीलाल साहू, शंकर, बैजू कुमार मुंडा, मनोज यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :
तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-woman-accused-of-witch-brutally-thrashed-case-registered/">तांतनगर
: डायन का आरोप लगा महिला की बेरहमी से की पीटाई, मामला दर्ज [wpse_comments_template]
Leave a Comment