Search

 
 
 

चंदवा : अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी हड़ताल पर, काम प्रभावित

 
Chandwa : प्रखंड क्षेत्र के एकमात्र सरकारी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा के अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं, इस अस्पताल में पहले से ही चिकित्सकों और कर्मचारियों की कमी रही है. शुक्रवार को हड़ताल पर जाने से अस्पताल में चिकित्सा कार्य प्रभावित हुआ है. अनुबंधित चिकित्सा कर्मी अपने अनुबंध को स्थायी करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं. नेतृत्व करने वाली कमला चेरमाको कहती हैं कि हम अनुबंध कर्मी आज के महंगाई के दौर में भी बहुत ही कम तनख्वाह पर विषम परिस्थितियों में लोगों को सेवा देते आ रहे हैं. अनुबंध पर हम सबों का भविष्य अधर में है. हम सभी चाहते हैं कि सरकार हम सभी कर्मियों के भविष्य का स्थाई कर सुरक्षित कर दे. वहीं सीएचसी प्रभारी डॉक्टर नंद कुमार पांडेय ने बताया कि हड़ताल से अस्पताल का टीकाकरण जैसे कार्यक्रम प्रभावित होने के साथ बहुत से उप केन्द्र नहीं खुल पा रहे हैं. इसे भी पढ़ें: ED">https://lagatar.in/relief-to-ed-deputy-director-devdrat-jha-court-dismisses-pankaj-mishras-petition/">ED

के डिप्टी डायरेक्टर देवद्रत झा को राहत, कोर्ट ने खारिज की पंकज मिश्रा की याचिका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही