Search

चंदवा: मृतक सेधु मुंडा के परिजनों से मिले जनाधिकार महासभा के प्रतिनिधिमंडल

Chandwaचंदवा के हेसला गांव पहुंचकर जनाधिकार महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मृतक सेंधु मुंडा के परिवार से मुलाकात की. साथ ही उनका हाल चाल जाना. प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. बता दें कि 2 मई की रात  डायन के आरोप में बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. उन्हीं में से एक था सेंधु मुंडा. जिसके परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया था कि जेल में ही सेंधु मुंडा की हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद कई लोगों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी. वहीं जनाधिकार महासभा के लोगों ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में आलोका कुजूर, एलिना होरो, शिलवन्ती कुजूर, मृणालिनी टेटे अधिवक्ता, निशा कुमारी, लालमोहन सिंह, रेणु उरांव, जितेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-unorganized-laborers-will-do-padayatra-on-june-2-in-protest-against-supporters-of-dhullu-mahato/">धनबाद

: असंगठित मजदूर ढुल्लू महतो समर्थकों के विरोध में 2 जून को करेंगे पदयात्रा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp