Search

 
 
 

चंदवा : टोरी फ्लाई ओवरब्रिज नहीं बनने से नाराजगी, सोमवार को शिलापट्ट की होगी पूजा

 
Chandwa : चंदवा में टोरी फ्लाई ओवरब्रिज के शिलान्यास शिलापट्ट की सताइसा पूजा होगी. 3 जुलाई सोमवार को इसका आयोजन होगा. दरअसल टोरी फ्लाई ओवरब्रिज शिलान्यास के सताइस महीने बीत जाने के बाद भी निर्माण नहीं होने से लोगों में नाराजगी है. विरोध के रूप में स्थानीय लोग सताइसा पूजा करेंगे. इसकी जानकारी पंचायत समिति सदस्य अयूब खान ने प्रेस वक्तव्य जारी कर दी. उन्होंने बताया कि दिनांक 3 अप्रैल 2021 को फ्लाई ओवर निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया था. लेकिन 27 महीना हो गया फिर भी इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-10-lakh-compensation-to-the-dependent-of-the-person-who-died-due-to-elephant-attack-padma-shri-jamuna-tudu/">चाकुलिया

: हाथी के हमले से मृत व्यक्ति के आश्रित को 10 लाख मुआवजा मिले – पद्मश्री जमुना टुडू

विरोध में ग्रामीण करेंगे शिलापट्ट की पूजा

ब्रिज का निर्माण शुरू नहीं होने से ग्रामीण शिलापट्ट का सताइसा पूजा करेंगे. अयूब खान ने कहा कि 27 महीने बाद भी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है. इससे लोगों में नाराजगी है. शिलापट्ट से बुरी नजर को भगाया जाएगा ताकि निर्माण कार्य पूरा हो सके. बता दें कि स्थानीय लोग लंबे समय से टोरी फ्लाईओवर निर्माण करने की मांग करते रहे हैं. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-union-will-agitate-against-corruption-in-ecl-mugma-area-jaleshwar/">धनबाद

: ईसीएल मुगमा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करेगी यूनियन- जलेश्वर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही