Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : खरवार आदिवासी एकता संघ का गठन

Chandwa : चंदवा प्रखंड क्षेत्र के चेटर पंचायत सचिवालय सभागार में बैठक हुई जिसमें खरवार आदिवासी एकता संघ का गठन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अलखदेव सिंह ने की. इस मौके पर प्रवेक्षक के रूप में दिलीप कुमार सिंह गारू उपस्थित रहे. मौके पर दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि खरवार आदिवासी वर्तमान समय में हरेक क्षेत्र में काफी पिछड़े हुए हैं. हम सभी इस संगठन के माध्यम से अपने हक की बात उचित जगह पर रखने का काम करेंगे. अपनी जाति को सबल बनाएंगे. इसे भी पढ़ें : सामुदायिक">https://lagatar.in/question-on-construction-of-community-building-many-news-of-latehar-district-including-two-goats-became-victims-of-wild-animals/">सामुदायिक

भवन निर्माण पर सवाल, जंगली जानवर की शिकार बनीं दो बकरियां समेत लातेहार जिले की कई खबरें

आदिवासी एकता संघ में इन्हें मिली जिम्मेदारी

आदिवासी एकता संघ में सुरेन्द्र सिंह को अध्यक्ष, मना सिंह उपाध्यक्ष, मनोरमा खरवार उपाध्यक्ष, तारकेश्वर सिंह सचिव कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, सह सचिव ललिता देवी, संगठन मंत्री झमन सिंह, मीडिया प्रभारी नरेश सिंह, सह मीडिया प्रभारी जयप्रकाश सिंह, सदस्य त्रिलोकी सिंह को बनाया गया है. मौके पर रामभजन सिंह, जितेंद्र सिंह, भृगुराज सिंह समेत दर्जनो लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : राजनीतिक">https://lagatar.in/ajsu-workers-should-move-forward-with-the-resolve-to-change-the-political-and-social-scenario-sudesh-mahato/">राजनीतिक

व सामाजिक परिदृश्य बदलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ें आजसू कार्यकर्ता: सुदेश महतो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही