Search

 
 
 

चंदवा : हिंडाल्को ने लगाया रक्तदान शिविर, रक्तदान करने के लिए किया प्रोत्साहित

 
Chandwa : चंदवा प्रखंड क्षेत्र स्थित चकला कोल ब्लॉक, हिंडाल्को की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर का उद्घाटन सीएचसी प्रभारी डॉ. नन्द कुमार पांडेय ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में रक्तदान करना चाहिए. इससे गंभीर रोगों से बचा जा सकता है. दान किए गए खून से किसी की जीवन बचाई जा सकती है. वहीं चकला कोल ब्लॉक के सीएसआर के अशफ़ाक खान ने बताया कि रक्तदान शिविर लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगाया गया है. बीस यूनिट रक्तदान का लक्ष्य था सो पूरा हो गया है. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-protested-against-distribution-of-wrong-question-paper-in-the-examination/">साहिबगंज

: परीक्षा में गलत प्रश्न पत्र बाटने का किया विरोध
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/19rc_m_107_19072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

इन्होंने किया रक्तदान

प्रज्ञा प्रिया, आकाश गुप्ता, शिवम दीक्षित, अनन्ता महाराणा, दीपांजन समेत कई लोगों ने रक्तदान किया. इसमें लैब टेक्नीशियन चंदन कुमार, सिस्टर सुमन ने सहयोग किया. मौके पर चकला कोल ब्लॉक के लैंड मैनेजर कुमार गौरव, डॉ. सौरभ कुमार, सीएसआर के अशफ़ाक खान, उत्तम कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-5749-accused-arrested-in-5897-cases-registered-under-poxo-act-in-64-months/">झारखंड

: 64 माह में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज 5897 मामलों में 5749 आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही