Search

 
 
 

चंदवा : पुल‍िस को देख भागे लोहा चोर, 6 बाइक जब्‍त

 
Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के चकला स्थित बंद पड़े अभिजीत ग्रुप पावर प्लांट से इन दिनों लोहा चोरी की घटनाओं लगातार हो रही है. बंद प्लांट के फेज-टू के लिक्विडेशन में जाने के बाद से प्लांट से स्क्रैप की निकासी की जा रही है. इसी का फायदा उठाकर लोहा चोर भी प्लांट एरिया में सक्रिय हो गए हैं. पुलिस ने अब तक दर्जनों छोटे बड़े वाहनों को अवैध लोहा ढोते पकड़ा है. इसके बाद भी लोहा चोरी की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है. बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की गश्‍ती टीम ने चकला के नवाटोली से छह बाइक को जब्त किया है. वहीं लोहा चोर पुलिस को देख भाग न‍िकले. पुलिस सभी दो पहिया वाहनों को जब्त कर कांड संख्या 02/23 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है. छापेमारी में एएसआई सुनील कुमार राय और चकला पिकेट के बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-chanho-co-zafar-hasnat-suspended-action-on-amin-also/">BREAKING

: चान्हो CO जफर हसनत सस्पेंड, अमीन पर भी कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही