Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : जमीरा आजीविका महिला संकुल संगठन ने मनाया महिला दिवस

Chandwa : चंदवा प्रखंड के चंदवा पूर्वी पंचायत भवन में शनिवार को जमीरा आजीविका महिला संकुल संगठन की पहल पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के रिजनल मैनेजर मयंक कुमार, मैनेजर दीपक राय, जेएसएलपीएस के बीपीएम मुजीबुल आलम, संस्था के बीपीओ सुरेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की. मौके पर आठ मार्च को मनाये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विस्तार से चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि चूकि आठ मार्च को होली का त्योहार है इस लिए कार्यक्रम को पूर्व में ही मनाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें:फीका">https://lagatar.in/holi-meeting-ceremony-of-vidhansabha-faded/">फीका

रहा विधानसभा का होली मिलन समारोह
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/mmm-2.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

अपने हक के लिए आगे आएं- मयंक कुमार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रीजनल मैनेजर मयंक कुमार ने कहा कि आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जैसे व्यवसाय ,राजनीति, खेल, विज्ञान सभी जगहों पर महिलाएं अपना नाम रौशन नहीं कर रही हैं. हर क्षेत्र में महिलाएं बेहतर कार्य कर रही है. महिलाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि अब वक्त बदल गया है. अब किसी की प्रताड़ना सहने की जरूरत नहीं है. आपको प्रताड़ित करने वाले व्यक्ति को मुंहतोड़ जवाब देने की जरुरत है. महिलाएं अपने हक अधिकार के लिए संगठित हों. मौके पर संस्था के सीएलएफ अध्यक्ष संपति देवी,सामुदायिक समन्वयक कोआर्डिनेटर तुलसी प्रजापति, प्रमिला कुमारी समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें:लातेहार">https://lagatar.in/latehar-district-conference-of-jharkhand-agitators-accuses-the-government-of-cheating/">लातेहार

: झारखंड आंदोलनकारियों का जिला सम्मेलन, सरकार पर ठगने का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही