Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : ग्रामीण बैंक के सासंग ब्रांच में लाखों की गड़बड़ी, ब्रांच मैनेजर निलंबित

Chandwa : ग्रामीण बैंक के सासंग ब्रांच से लाखों रुपए के घपला का मामला प्रकाश में आया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैंक के एक कर्मचारी ने सासंग ब्रांच के बाहर गांव में अपना एक दलाल रखा था. दलाल का काम था कि वैसे व्यक्तियों को चिन्हित करना जिनका बैंक में खाता हो और उस व्यक्ति की मौत हो गई हो. उसका कोई दावेदार न हो और हो भी तो अनपढ़ हो. वैसे व्यक्तियों के बैंक खाते की जानकारी इकट्ठा कर ब्रांच मैनेजर की मिलीभगत से सासंग ब्रांच से लाखों रूपये उड़ाये गये. इसके अलावे मनिका और बालूमाथ ब्रांच के खाते से भी लाखो रुपए की फर्जी निकासी कर ली गई है. ऐसा कहा जा रहा है कि इमानदारी से इसकी जांच हो तो यह रकम करोड़ो में जा सकती है. फिलहाल कर्मचारी और बैंक मैनेजर को निलंबित कर वहां से हटा दिया गया है. इसे भी पढ़ें :CM">https://lagatar.in/cm-hemant-gave-appointment-letter-mo-cho-said-your-responsibility-is-oursnow-you-take-responsibility-villagers/">CM

हेमंत ने दिया MO-CHO को नियुक्ति पत्र, कहा- आपकी जिम्मेदारी हमारी, अब ग्रामीणों की जिम्मेदारी आप लें

मामले की हो रही जांच- रीजनल मैनेजर

इस बाबत ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर मुकेश वर्मा ने संवाददाता को फोन पर बताया कि इसे लाखों या करोड़ों का घपला नहीं कहा जा सकता है. एक मामले की शिकायत मिली थी जिसकी आरंभिक जांच में गडबड़ी की पुष्टि हुई है. उसके बाद ब्रांच मैनेजर अभिषेक को निलंबित कर वहां से हटा दिया गया है. एहतियात बरता गया है कि उसके द्वारा कुछ और गडबड़ी नहीं किया जा सके. ब्रांच मैनेजर से फोन पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल बंद पाया गया. पूरे मामले की जांच के लिए एक ऑफिसर की नियुक्ति की गई है जो 10 दिनों में रिपोर्ट सौंपेंगे. जांच के बाद ही पता चलेगा कि घपला लाखों में है या करोड़ों में है. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/gumla-information-about-recovery-crores-rupees-and-5-bags-full-gold-it-team-is-investigating/">गुमला

: करोड़ों रूपये और सोना भरे 5 बैग बरामद होने की सूचना, IT टीम कर रही जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही