Search

 
 
 

चंदवा : पेयजल समस्या से जूझ रहे बरवाटोली टुंगरी डीपा के लोग

 
टोले में चापानल महीनों से है खराब, 500 मीटर दूर से महिलाएं लाती हैं पानी Chandwa : चंदवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चकला पंचायत के बरवाटोली टुंगरी डीपा के लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. यहां लगभग बारह घरों में 50-55 लोग रहते करते हैं. टोले में एक सरकारी चापानल है जो 6 महीने से खराब पड़ा हुआ है. चापानल के खराब रहने से महिलाएं पांच सौ मीटर दूर खरठिया डैम के नजदीक बने पक्के कुआं से पानी लाती हैं. गांव की महिला रामो मसोमात, प्रेमला देवी, बंधनी मसोमात कहती हैं कि इतने दूर से पानी लाने में समय की बर्बादी होती है. डैम में पानी भरता है तो कुआं का पानी भी गंदा हो जाता है. मजबूरी में वे गंदे पानी पीते हैं. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-police-investigating-cctv-footage-on-womans-death-in-road-accident/">धनबाद:

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/24rc_m_83_24072023_1-2.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

क्या कहते हैं पेयजल विभाग के जेई

इस बाबत उप मुखिया रामचंद्र भगत कहते हैं कि संबंधित विभाग को कई बार पेयजल की समस्या से अवगत करवाया है, पर कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया. अभी हर घर जल नल योजना पर सोलर जल मीनार लगवाए जा रहे हैं लेकिन इसका भी लाभ इस टोले को नहीं मिला है. वहीं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई सुनील कुमार कहते हैं खराब पड़े चापानलों की सूची उपलब्ध करवा दिए जाने पर विभाग के द्वारा सभी चापानलों को बनवा दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें :कांके-पंडरा">https://lagatar.in/public-hearing-in-three-zones-from-july-28-to-august-2-for-land-acquisition/">कांके-पंडरा

फोरलेन सड़क : भू अर्जन के लिए 28 जुलाई से दो अगस्त तक तीन अंचलों में जनसुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही