Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : टावर कटिंग करते हुए पुलिस ने चार लोगों को दबोचा

Chandwa : चंदवा पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने आनकिता जंगल से टावर कटिंग करते हुए रंगेहाथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. उनके पास से एक लोडेड देसी कट्टा, एक जिंदा गोली, करीब 10 क्विंटल लोहा, लोहा काटने का आरी मशीन, तार काटने की मशीन, चार मोबाइल फोन और दो पल्सर बाइक बरामद किया गया है. चंदवा थाना थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि पिछले कई महीनों से केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी अनगड़ा सब स्टेशन से लातेहार सब स्टेशन के बीच 400 केवी हाईटेंशन तार जोड़ रही थी. इस दौरान कई बार तारों की चोरी की गई. मामले में कंपनी ने सनहा दर्ज कराया. चंदवा पुलिस ने टीम गठित कर किता मे टावर कटिंग करते हुए चार अभियुक्तों को धर दबोचा. इसे भी पढ़ें :रिम्स">https://lagatar.in/rims-the-patients-trolley-kept-lying-between-the-corpse-the-director-in-charge-did-not-pay-attention/">रिम्स

: लाश के बीच लगी रही मरीज की ट्रॉली, प्रभारी निदेशक का नहीं गया ध्यान

पुलिस ने इन्हें दबोचा

विनोद उरांव उर्फ़ सतेंद्र उरांव, पिता लालदेव उरांव (ग्राम चिरुआ, मांडर, थाना टंडवा, चतरा), विकास उरांव, पिता शामू उरांव (ग्राम मूर्तिया, चंदवा, लातेहार), बीरबल उरांव, पिता चैता उरांव (ग्राम हिसरी, चंदवा लातेहार) और सुलेन्द्र गंझू, पिता स्व. रामसुंदर गंझू (ग्राम पतरा टोली, चंदवा लातेहार).

छापेमारी दल मे ये थे शामिल

पुअनि कुंदन कुमार, दिब्य प्रकाश, सुनील टूटी, हवलदार कलीमुल्लाह आज़ाद, बाबूलाल राम के अलावे सैट 202 के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-girls-wandered-near-panchayat-head-nandini-banra/">चाईबासा

: पंचायत मुखिया नंदिनी बानरा के पास भटकती हुई पहुंची दो बच्ची
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही