Search

चंदवा : फरार चल रहे चार वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र से पुलिस ने विभिन्न कांडो में वर्षों से फरार चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है. चंदवा थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में बबलू यादव, पिता- भोला महतो, कलेन्द्र यादव, पिता-सुखदेव यादव, सरपंच मुंडा, पिता-बालक मुंडा तीनों ग्राम गोली के रहने वाले हैं जबकि अनिल उरांव, पिता-एतवा उरांव भेलवाटांड़ हुटाप शामिल हैं. चारो आरोपी विभिन्न कांडो में वर्षों से फरार चल रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस ने चारों को दबोच लिया. सभी को लातेहार जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-terror-of-elephants-broke-windows-and-doors-and-licked-grains/">लातेहार

में नहीं रूक रहा हाथियों का आतंक, खिड़की-दरवाजे तोड़कर चट कर रहे हैं अनाज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//