Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : पुलिस ने डायन बिसाही-मानव तस्करी को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कुरमीटोला ने डुमारो को 1- 0 से हराकर बना विजेता पुलिस ने बाल मजदूरी और सड़क सुरक्षा पर भी चलाया जागरूकता अभियान Chandwa : लातेहार जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर डुमारो पंचायत के काली गांव में डायन बिसाही को लेकर जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार और सार्जेन्ट सुशांत कुमार ने गेंद को किक मारकर फुटबॉल मैच शुरूआत करवाया. प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बजरमरी और डुमारो के बीच खेला गया, जिसमें डुमारो की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में बजरमरी को 5-4 से हरा दिया, वहीं दूसरा मुकाबला काली कुर्मिटोला और माल्हन की टीम के बीच खेला गया जिसमें काली कुर्मीटोला ने माल्हन को 2-1 से हराया. डुमारो और काली कुर्मी टोला के बीच खेले गये फाइनल मैच में काली कुर्मिटोला ने डुमारो को 1- 0 से हराकर ख़िताब पर कब्ज़ा जमा लिया. विजेता-उपविजेता टीम को एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. इसे भी पढ़ें :पलायन,">https://lagatar.in/convention-of-left-parties-on-burning-issues-of-jharkhand-including-migration-land-issues-mnrega-on-may-19/">पलायन,

जमीन के मुद्दे, मनरेगा समेत झारखंड के ज्वलंत मुद्दों पर 19 मई को वामदलों का कन्वेंशन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ddd-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

डायन बिसाही पर नुक्कड़ नाटक

मैच के बाद डायन बिसाही पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. लोगों को इस बाबत अंध विश्वास से बचने की सलाह दी गई. एलईडी स्क्रीन के माध्यम से डायन बिसाही, मानव तस्करी, बाल मजदूरी, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/dddd-2-3.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी विजय कुमार, उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, पुलिस प्रशासन की ओर से सुशांत कुमार, मेजर राज, विकास कुमार शर्मा, सब इंस्पेक्टर दिव्य प्रकाश, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजू उरांव, डुमारो मुखिया सुनीता खलखो, समाजसेवी रोहित कुमार यादव के अलावे मुखदेव गोप, सुशील उरांव, रामविलास गोप, संजय गोप, लाला उरांव के अलावे बड़ी संख्या ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :भाजपा">https://lagatar.in/bjp-president-jp-nadda-on-two-day-maharashtra-tour-sanjay-raut-taunts-wherever-he-goes-bjp-loses/">भाजपा

अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर, संजय राउत ने तंज कसा, जहां भी जाते हैं, वहां भाजपा हार जाती है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही