Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा: गंगा दशहरा महोत्सव के मौके पर की गई नदी की पूजा

Chandwa: चंदवा में गंगा दशहरा महोत्सव के मौके पर धूम-धाम से नदी व जल स्रोतों की पूजा अर्चना की गई. यह कार्यक्रम देवनद दामोदर बचाओ अभियान के प्रणेता सह विधायक सरयू राय की पहल पर आयोजित किया गया. देवनद तट पर प्रमंडलीय संयोजक प्रभाकर मिश्र के नेतृत्व में देवनदी की पूजा की गई. साथ ही जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने का आह्वान किया गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत चापी गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश सिंह की पहल पर हुई थी. उन्होंने उद्गम स्थल चूल्हापानी में पूजा की शुरुआत की थी. जो आज भी अनवरत जारी है. उन्होंने सभी लोगों से नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की अपील की. मौके पर राजेश सिंह, चंद्रभूषण केसरी, संजीव आजाद, राजेंद्र यादव, मनोज मेहता, मनीष गुप्ता, कुमार नवनीत समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-congress-will-now-connect-with-general-public-through-solution-box/">हजारीबाग:

अब समाधान पेटी के जरिए आम जनता से जुड़ेगी कांग्रेस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही