Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : हाइड्रा की चपेट में आये रौशन मांझी की मौत, 16 दिनों से चल रहा था इलाज

Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के चकला बाना अभिजीत ग्रुप पॉवर प्लांट गेट के समीप विगत 27 मार्च को हाइड्रा ने बाइक सवार पिता-पुत्र को अपने चपेट में लिया था. पिता आदित्य मांझी व पुत्र रौशन मांझी (12 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए थे. ग्रामीण नौशाद खान, फरजान खान, लडन खान, तौहीद खान, अमित रजक, राजेश पासवान आदि लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया था. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया था. इसके बाद पीड़ित के परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर प्लांट गेट पर जमकर जमकर बवाल काटा था. प्लांट हेड के काफी समझाए जाने और हाइड्रा संचालक के द्वारा पचास हजार रुपए की नगद राशि परिजनों को दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ था. इसे भी पढ़ें : सचिवालय">https://lagatar.in/fir-on-41-leaders-and-workers-of-bjp-in-the-nuisance-case-in-secretariat-gherao-program/">सचिवालय

घेराव कार्यक्रम में उपद्रव मामले में भाजपा के 41 नेताओं कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही