Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवाः चार क्विंटल लोहा लदे पिकअप के साथ तस्कर गिरफ्तार

Chandwa: चंदवा थाना क्षेत्र के चकला से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की सुबह छापेमारी कर चार क्विंटल लोहा लदे पिकअप वाहन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चकला गांव में एक पिकअप वाहन जे एच 01 ईवी 2911 में अवैध रूप से लोहा लोड कर ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर वाहन समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान मो. अकरम पिता मो. अख्तर चकला के रूप में हुई है. गिरफ्तार युवक को कांड संख्या 63/23 के तहत जेल भेज दिया गया है. जब्त लोहा चकला बाना स्थित बंद पड़े अभिजीत ग्रुप के पावर प्लांट की बताई जा रही है. छापेमारी अभियान में पुअनि नारायण यादव और कई जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें- रेलकर्मी">https://lagatar.in/accused-of-looting-and-assaulting-railway-worker-arrested/">रेलकर्मी

के साथ लूटपाट व मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही